अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन करेगा अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम एवं दिव्य धाम का भव्य निर्माण. दशहरे के मौके पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने दी जानकारी. सभी समाज बंधुओ से इस कार्य में सहयोग करने की करी अपील. 51 करोड़ की लागत से निर्माण करने की योजना. ट्रस्ट के माध्यम से मिलेगी पूरे निर्माण कार्य को गति

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रस्तावित अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम निर्माण योजना

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन करेगा अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम एवं दिव्य धाम का भव्य निर्माण. दशहरे के मौके पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने दी जानकारी. सभी समाज बंधुओ से इस कार्य में सहयोग करने की करी अपील. 51 करोड़ की लागत से निर्माण करने की योजना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पूरी दुनिया में अग्रवाल समाज की सबसे सक्रिय सशक्त संस्था अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट द्वारा अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम का निर्माण किया जाएगा। जहां पूरी दुनिया के अग्रवाल समाज के लोगों के लिए सारी सुविधाएं होंगी

प्रस्तावित अग्रसेन धाम में क्या-क्या होगी सुविधाये

उपरोक्त जानकारी दशहरे के मौके पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता ने देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा स्थापित ट्रस्ट द्वारा 11 एकड़ भूमि क्रय कर एक भव्य और दिव्य धाम का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें अग्रवाल समाज के बांधों के लिए मंदिर परिसर – 5400 Sft।सत्संग भवन – 2700 Sft।गौशाला – 3600 Sft।वरिष्ठ नागरिक आवास – 18 रूम।अतिथि गृह – 45 रूम
भव्य विवाह मंडप, बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम, रसोई कक्ष, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस, पार्किंग जोन एवं अन्य विविध सुविधाएं प्रस्तावित है

भवन निर्माण के लिए होगा कमेटी का गठन

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने बताया कि इस पुनीत और ऐतिहासिक कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु एक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जाना है। तथा कमेटी का गठन पर उपरोक्त निर्माण को लेकर प्रारंभिक कार्य योजना तैयार की जाएगी एवं स्थल का चयन सहित भवन की ड्राइंग डिजाइन एवं स्वरूप पर भी विस्तार पूर्वक निर्णय लिया जाएगा

मित्तल ने करी अग्रवाल समाज बंधुओ से आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने पूरी दुनिया के अग्रवाल समाज के बांधों से आग्रह किया है कि इस अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम के निर्माण में समाज के सभी सम्माननीय लोग तन-मन-धन से इस महायज्ञ में जुड़कर अपना अमूल्य सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें। तथा उपरोक्त निर्माण से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु # 9831133711 पर संपर्क कर सकते है।एवं आइए, मिलकर अग्रोदय श्री अग्रसेन धाम को भारतवर्ष का गौरव बनाएं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading