रानी सती मंदिर, राजा तालाब, रायपुर में हवन पूजन के साथ हुआ समापन कार्यक्रम. मंदिर के प्रचार प्रसार प्रभारी कैलाश अग्रवाल ने दी जानकारी. समिति के सदस्यों ने भी करी नवरात्रि उत्सव में सक्रिय भागीदारी. अंतिम दिवस भंडारा प्रसाद का भी हुआ कार्यक्रम




रानी सती मंदिर, राजा तालाब, रायपुर में नवरात्रि समापन. हवन पूजन के साथ हुआ समापन कार्यक्रम. मंदिर के प्रचार प्रसार प्रभारी कैलाश अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर शहर के राजा तालाब स्थित प्रसिद्ध दशकों पुराने रानी सती मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर पूरे नौ दिनों तक पूजन-अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुए। 19 अक्टूबर को नवरात्रि के अंतिम दिन हवन एवं कन्या पूजन के साथ नवरात्रि उत्सव का शुभ समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे और आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए रानी सती मंदिर के प्रचार प्रसार प्रभारी कैलाश अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि के उत्सव को लेकर श्रद्धालु जनों एवं मंदिर समिति के सदस्य में भारी उत्साह देखा गया तथा प्रतिदिन पूजा अर्चना की गई तो वहीं समिति के सभी सदस्य सह परिवार नवरात्रि के संपूर्ण आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल हुए






