दामाद से अनोखा प्रेम- डेढ़ किलो चांदी से 04 लाख रुपए कीमत की कोल्हापुरी चप्पल बनवा कर दी ससुर जी ने. पूरे देश में हो रही चर्चा

दामाद से अनोखा प्रेम- डेढ़ किलो चांदी से 04 लाख रुपए कीमत की कोल्हापुरी चप्पल बनवा कर दी ससुर जी ने. पूरे देश में हो रही चर्चा kshititech
दामाद जी के लिए चांदी से बनवाई गई कोल्हापुरी की स्पेशल चप्पल

दामाद से अनोखा प्रेम- डेढ़ किलो चांदी से अपने दामाद के लिए इस महंगाई के दौर में भी कोल्हापुरी चप्पल बनवा कर दी ससुर जी ने. पूरे देश में हो रही चर्चा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -महंगाई के इस दौर में सोना-चांदी भले ही आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा हो, लेकिन शौक और रिश्तों की गर्माहट जब एक साथ मिलती है, तो फिर कीमतें मायने नहीं रखतीं. कुछ ऐसा ही दिलचस्प और अनोखा नजारा महाराष्ट्र के कोल्हापुर से सामने आया है, जहां एक ससुर ने अपने दामाद के लिए ऐसा खास तोहफा तैयार करवाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.कोल्हापुर में एक शख्स ने अपने दामाद के स्वागत को यादगार बनाने के लिए डेढ़ किलो चांदी की ‘कोल्हापुरी चप्पल’ बनवाई है. यह चप्पल न सिर्फ देखने में पारंपरिक है, बल्कि अपनी कीमती बनावट की वजह से भी लोगों का ध्यान खींच रही है. इस खास जोड़ी को तैयार करने के लिए कोल्हापुर के एक कारीगर ने करीब आठ दिनों तक कड़ी मेहनत की.चांदी की इस चप्पल की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि इसे बनाने के लिए कारीगर को 22 हजार रुपये मजदूरी दी गई. जानकारी के मुताबिक, सांगली जिले के एक संपन्न परिवार से जुड़े ससुर ने अपने शौक और दामाद के स्वागत को खास बनाने के लिए यह फैसला लिया. इसके लिए उन्होंने खास तौर पर कोल्हापुर के कारीगरों से संपर्क कर यह पारंपरिक लेकिन बेहद आलीशान चप्पल तैयार करवाई.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading