एक पेड़ मां के नाम के तहत मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला जागृति शाखा बाराद्वार ने किया वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम. सरवानी की अमर गीता राइस मिल परिसर में किया गया वृक्षारोपण. चेंबर के प्रदेश मंत्री जयकिशन केडिया एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने कहा-वृक्षारोपण को बनाए जीवन का संकल्प




एक पेड़ मां के नाम के तहत मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला जागृति शाखा बाराद्वार ने किया वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम. सरवानी की अमर गीता राइस मिल परिसर में किया गया वृक्षारोपण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – बाराद्वार शहर में समाज सेवा। जनकल्याण एवं रचनात्मक कार्यों की अग्रणी संस्था मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा द्वारा 28 जुलाई को सरवानी बाराद्वार के अमर गीता राइस मिल परिसर में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तो वहीं इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। तथा कार्यक्रम के दौरान पर रोपण को लेकर जहां सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया तो वहीं इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश मंत्री जयकिशन केडिया एवं नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण का काम आज पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम है। एवं हमें पेड़ों को लगाकर उसे बड़ा करने की दिशा में भी अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आयोजक शाखा के भी पदाधिकारी सदस्यों ने वृक्षारोपण के इस कार्य को लगातार करने की भी जानकारी दी एवं 28 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जय किशन केडिया प्रदेश मंत्री चैम्बर ऑफ कॉमर्स। नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष जितेश शर्मा।।मारवाड़ी युवा मंच बाराद्वार के अध्यक्ष हनी केडिया अध्यक्ष। शिवम् अग्रवाल सचिव।अमित अग्रवाल उपाध्यक्षगन्नू सिंघानिया कोषाध्यक्ष।मनीष सावड़िया सदस्य ।महिला जागृति शाखा की प्राची जिंदल अध्यक्ष।नेहा सावड़िया सचिव।दिव्या केडिया कोषाध्यक्ष।ममता अग्रवाल उपाध्यक्ष।राखी अग्रवाल सदस्य।सरला केडिया सदस्य।निशा सावड़िया सदस्य।विभा मोदी सदस्य आशा साव जिला पचायत सदस्य। रविंद्र खाडे एल्डरमेन।अजय ठाकुर पार्षद।सहित काफी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि। गणमान्य नागरिक एवं मंच के सदस्य मौजूद रहे







