*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायगढ़सक्ती

आज 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस पर आइये आप हम टीबी जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूकता का लें संकल्प। टीबी की संक्रामक बीमारी हवा के जरिए फैलती है लोगों में

आज 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस पर आइये आप हम टीबी जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूकता का लें संकल्प। टीबी की संक्रामक बीमारी हवा के जरिए फैलती है लोगों में kshititech

विश्व क्षय दिवस पर आइये आप हम टीबी जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूकता का लें संकल्प

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -हर साल 24 मार्च को ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य टीबी जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना है।इसी दिन 1882 में डॉ. रॉबर्ट कोच ने टीबी के बैक्टीरिया की खोज की थी, जिससे इस बीमारी के इलाज का रास्ता खुला।इस वर्ष भी वैश्विक स्तर पर मुख्य संदेश “Yes! We can end TB!” (हाँ! हम टीबी को खत्म कर सकते हैं) के साथ एकजुटता दिखाई जा रही है। तथा भारत देश में जहां इस घातक बीमारी से लोगों को जागरूक करने एवं बचाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। तो वहीं सरकारी अस्पतालों में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं बीमारी से बचाव की दिशा में आवश्यक उपचार भी किये जा रहे हैं

सरकार कर रही हर संभव उपाय

भारत सरकार टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए प्रति माह आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, ताकि वे जल्दी स्वस्थ हो सकें।टीबी एक संक्रामक बीमारी है जो हवा के जरिए फैलती है, लेकिन सही समय पर इलाज मिलने से यह पूरी तरह ठीक हो सकती है।देश भर के सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और DOTS उपचार पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध है।समाज के सक्षम लोग ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी रोगियों को गोद ले रहे हैं और उनके इलाज व पोषण में मदद कर रहे हैं।इस दिवस पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि यदि किसी को 2 हफ्ते से अधिक खांसी हो, तो उसे तुरंत जांच के लिए प्रेरित करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Back to top button