केन्द्र सरकार के पेंशनरों के समान महंगाई राहत प्रदान करने हेतु पेंशनर्स महासंघ 05 अगस्त को सौंपेगा मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन. जिला इकाई के अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी





केन्द्र सरकार के पेंशनरों के समान महंगाई राहत प्रदान करने हेतु पेंशनर्स महासंघ 05 अगस्त को सौंपेगा मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन. जिला इकाई के अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-केन्द्र सरकार द्वारा अपने पेंशनरों ,परिवार पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2% महंगाई राहत प्रदान किया जा रहा है। केन्द्र सरकार के पेंशनरों के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों को भी जनवरी 2026 से एरियर्स सहित महंगाई राहत मिलना चाहिए। केन्द्र सरकार के देय तिथि से सात माह बीत जाने के उपरांत भी छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के पेंशनरों, परिवार पेंशनरों को इस लाभ से वंचित कर रही है।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा के अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने बताया कि केन्द्र सरकार के देय तिथि से देय दर पर राज्य के पेंशनरों, परिवार पेंशनरों को महंगाई राहत नहीं मिलने से घोर निराशा है,सरकार के प्रति आक्रोश है।छत्तीसगढ़ शासन राज्य सरकार के पेंशनर लगातार यह मांग कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों, परिवार पेंशनरों को जनवरी 2026 से 2% महंगाई राहत प्रदान किया जाए।छत्तीसगढ़ सरकार हमारी मांगों को अनसुना कर रही है।राज्य के पेंशनरों को महंगाई राहत प्रदान करने में पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शासन के बीच आपसी सहमति लेने देने की बाध्यता थी।अब यह बाध्यता समाप्त हो गई है। अतः सरकार को त्वरित निर्णय लेना चाहिए।महंगाई दर दिनों दिन बढ़ती जा रही है।बुजुर्ग पेंशनरों का चिकित्सा ब्यय बढ़ता जा रहा है।ऐसे में बुजुर्ग पेंशनरों का सरकार के प्रति असंतोष बढ़ना स्वाभाविक है।पेंशनरों को समयानुसार महंगाई राहत नहीं बढ़ने से राज्य के पेंशनर अब आंदोलन की ओर बढ़ रहे हैं।आंदोलन की राह अख्तियार करते हुए भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने पहले चरण में 05 अगस्त 2026 को राज्य भर के कलेक्टरों को मुख्य मंत्री जी नाम ज्ञापन सौंपेंगे।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ की प्रादेशिक इकाई के निर्देशानुसार जांजगीर चांपा जिला में दिनांक 05.08.2026 को एक सूत्रीय मांग को लेकर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा कलेक्टर जांजगीर चांपा को ज्ञापन सौंपा जाएगा।भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला शाखा जांजगीर चांपा के अध्यक्ष परमेश्वर स्वर्णकार ने जिले भर के पेंशनर,परिवार पेंशनर साथियों से आग्रह किया है कि 05 अगस्त 2026 को प्रातः 11.00 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनावें।







