22 दिसंबर को ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार में होगा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती महोत्सव, जिले के प्रभारी मंत्री एवं सांसद जी रहेंगे मौजूद,ग्राम पंचायत के सरपंच डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे ने दी जानकारी



22 दिसंबर को ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार में होगा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती महोत्सव, जिले के प्रभारी मंत्री एवं सांसद जी रहेंगे मौजूद,ग्राम पंचायत के सरपंच डॉक्टर धीरेंद्र खूंटे ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार में आगामी 22 दिसंबर से तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह 269वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार के सरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ धीरेंद्र खूंटे ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम दिनॉक : 22.12.2025, सोमवार को होगा जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरू खुशवंत साहब जी कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार अनुसूचित जाति विकास एवं प्रभारी मंत्री सक्ती होंगे तथा कार्यक्रम की
अध्यक्षता श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, सांसद जांजगीर लोकसभा करेंगी, सरपंच डॉ धीरेंद्र कुमार खूंटे ने बताया कि आमंत्रित अन्य अतिथियो में टिकेश्वर गबेल, जिला अध्यक्ष भाजपा सक्ती,श्रीमती द्रौपति कीर्तन चन्द्रा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष सक्ती,कमलकिशोर पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सक्ती,अरूण शर्मा, जिला मंत्री भाजपा सक्ती,गेंदराम मनहर , मण्डल अध्यक्ष भाजपा बाराद्वारआयुष शर्मा, सभापति जिला पंचायत सक्ती, नारायण कुर्रे, अध्यक्ष न.पं. नया बाराद्वार, जितेश शर्मा उपाध्यक्ष न.पं. नया बाराद्वार एवम श्रीमती शांति प्रद्युमन लहरे, जनपद सदस्य सक्ती प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम दिनांक : 22.12.2025 से 24.12.2025 तक चलेगा जिसमें ध्वजारोहण एवं चौका आरती-रात्रि 7 बजे से,पंथी नृत्य एवं रात्रि कार्यक्रम-रात्रि 8 बजे से संपन्न होगा कार्यक्रम के आयोजक डॉ. धीरेन्द्र खुंटे,सरपंच बाराद्वार बस्ती ने समस्त नागरिक बंधुओ को इस तीन दिवसीय आयोजन में उपस्थित होने का आग्रह किया है



