शक्ति में उमड़ा आस्था का सैलाब- 20000 पदयात्री रवाना हुए चंद्रपुर की यात्रा पर. 14 अक्टूबर को कलेक्टर जय श्री जैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की उपस्थिति में रवाना हुई चंद्रपुर की पदयात्रा. शहर के समाज सेवी जगदीश बंसल सहित विभिन्न संस्थाओं ने कियापद यात्रियों का स्वागत*




रथ पर सवार चंद्रहासिनी माता की पूजा अर्चना करते अतिथि


शक्ति में उमड़ा आस्था का सैलाब- 20000 पदयात्री रवाना हुए चंद्रपुर की यात्रा पर. 14 अक्टूबर को कलेक्टर जय श्री जैन एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की उपस्थिति में रवाना हुई चंद्रपुर की पदयात्रा. शहर के समाज सेवी जगदीश बंसल सहित विभिन्न संस्थाओं ने कियापद यात्रियों का स्वागत*
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -14 अक्टूबर की दोपहर श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा शहर के महामाई दाई मंदिर से पूजा अर्चना कर 27वीं पदयात्रा निकाली गई।इस अवसर पर करीब 20 हजार पदयात्री उपस्थित थे।जो कि करीब 60 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 15 अक्टूबर की सुबह मां चंद्रहासिनी देवी के दरबार में मत्था टेकेंगे तथा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन। नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। शक्ति थाने के टीआई लखन पटेल एवं नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे सहित श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के श्यामसुंदर अग्रवाल सहित उनकी पूरी टीम मौजूद थी। मां महामाई दाई की पूजा अर्चना कर रथ पर सवार मां चंद्रहासिनी देवी की आरती एवं पूजा अर्चना की गई पूजा अर्चना का कार्यक्रम विद्वान पंडित भोला शंकर तिवारी ने संपन्न कराया। तथा माता रानी के जयकारों के साथ एवं डीजे साउंड के साथ यह यात्रा निकल पड़ी। महामाया मंदिर चौक से लेकर नवधा चौक। अग्रसेन चौक। गायत्री मंदिर रोड। झूलकदम रोड। टेमर रोड होते हुए यह यात्रा 15 अक्टूबर को सुबह चंद्रपुर पहुंचेगी। तथा यात्रा में जहां लगभग 200 की संख्या में छोटे-बड़े वाहन शामिल थे। तो वहीं हाथों में ध्वज लेकर माता रानी के जयकारे लगाते हुए पदयात्री चल रहे थे। इस अवसर पर चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति शक्ति द्वारा जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। टी आई लखन पटेल एवं सीएमओ प्रहलाद पांडे का दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह बैठकर उनका सम्मान किया गया
यात्रा का समाजसेवी जगदीश बंसल ने किया स्वागत
चंद्रपुर की पदयात्रा के झूलकदम रोड बंसल अपार्टमेंट पहुंचने पर शहर के समाज सेवी जगदीश बंसल ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पदयात्रियों के लिए ठंडा पानी। बिस्कुट। नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए तो वहीं चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा जगदीश बंसल के इस कार्य को देखते हुए उन्हें समिति की ओर से दुपट्टा पहना कर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया तथा शहर के मालखरौदा बस स्टैंड में भी लोगों ने इस यात्रा में शामिल पद यात्रियों को चने का वितरण किया
पुरी यात्रा में पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था
चंद्रपुर की पैदल पदयात्रा में निकले यात्रियों की सुरक्षा के लिए शक्ति थाने के टीआई लखन पटेल के नेतृत्व में जहां तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था है तो वहीं यात्रा के साथ-साथ आगे आगे पुलिस की गाड़ियां चल रही थी। एवं शहर में एक पल के लिए चारों ओर वाहनों की लंबी कतारे नजर आ रही थी जो की माता रानी के जयकारे एवं डीजे साउंड के साथ चंद्रपुर की ओर रवाना हुई











