छत्तीसगढ़ के बस्तर में 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियों ने डाले हथियार, कोई कमांडर तो कोई बड़े नेता का गार्ड था. नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ राज्य




छत्तीसगढ़ के बस्तर में 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियों ने डाले हथियार, कोई कमांडर तो कोई बड़े नेता का गार्ड था
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान के बीच छह माओवादियों ने हथियार छोड़ दिए हैं. बीजापुर पुलिस के मुताबिक, सरेंडर करने वाले इन छह लोगों पर कुल 35 लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनमें से चार कैडर ओडिशा में एक्टिव माओवादी नेटवर्क से जुड़े बताए गए हैं. बाकी दो का संबंध पश्चिम बस्तर डिवीजन और गंगालूर एरिया कमेटी से बताया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार की नीति काम कर रही है एवं आज गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के तहत यह सब संभव हो पा रहा है






