शक्ति जिले में खाद वितरण की चालू होगी नई व्यवस्था- व्यवस्था को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न. अब टोकन के माध्यम से मिलेगा किसानों को खाद

शक्ति जिले में खाद वितरण की चालू होगी नई व्यवस्था- व्यवस्था को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न. अब टोकन के माध्यम से मिलेगा किसानों को खाद kshititech
बस्ती जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

शक्ति जिले में खाद वितरण की चालू होगी नई व्यवस्था- व्यवस्था को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न. अब टोकन के माध्यम से मिलेगा किसानों को खाद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि जिला सक्ती के मार्गदर्शन में आज उप संचालक कृषि कार्यालय में नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली ‘एफएफएस ’ ( फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल) के संबंध में जिले के समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, कृषि विकास अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती श्री कृतराज द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आगामी रबी वर्ष 2026-27 में किसानों को नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली ‘एफएफएस’ के माध्यम से खेती के रकबे एवं फसल के आधार पर उर्वरक वितरण किया जाएगा। इस नवीन प्रणाली का सुचारू रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ निजी कृषि केंद्र संचालकों तथा किसानों को भी तकनीकी जानकारी देना आवश्यक है। इसी के तहत जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली का मुख्य उद्देश्य किसानों को सही समय पर उचित मूल्य में बिना किसी परेशानी के उर्वरक उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने तथा कालाबाजारी को पूरी तरह रोकने के लिए डिजिटल फ्रेमवर्क तैयार किया गया है।इस अवसर पर रबी वर्ष 2026-27 की तैयारी एवं विभागीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें जिले के समस्त मैदानी अमले उपस्थित रहे। बैठक में ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन फसलों को बढ़ावा देने, राइस फैलो एरिया में दलहन-तिलहन फसलों के क्षेत्राच्छादन को बढ़ाने तथा कृषक उन्नति योजनांतर्गत यूनिफाइड फार्मर पोर्टल में किसानों के पंजीयन के संबंध में सभी मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading