सोने चांदी की कीमतों में फिर आई भारी गिरावट. खरीदारी करने से पहले जान ले सोने चांदी के भाव. हाई से 2.10 लाख सस्ती हो गई है चांदी

सोने चांदी की कीमतों में फिर आई भारी गिरावट. खरीदारी करने से पहले जान ले सोने चांदी के भाव. हाई से 2.10 लाख सस्ती हो गई है चांदी kshititech

सोने चांदी की कीमतों में फिर आई भारी गिरावट

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल कीखबर

शक्ति -सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हफ्ते की शुरुआत में जहां एक ओर दोनों कीमती धातुओं के भाव भरभराकर टूटे, तो वहीं आखिर में ये तूफानी तेजी के साथ छलांग लगाते हुए नजर आए. हालांकि, कुल मिलाकर पांच कारोबारी दिनों में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर गिरावट में रहे यानी सस्ते हो गए. खासतौर पर वायदा चांदी की कीमत में आई गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver अपने लाइफ टाइम हाई से 2.10 लाख रुपये से भी ज्यादा सस्ती हो गई है.एमसीएक्स पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा कीमत में बीते सप्ताह के आखिरी दो कारोबारी दिनों में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन इसके बावजूद ये गिरावट में रही. 5 जून को MCX Silver Rate 2,48,537 रुपये पर क्लोज हुआ था और बीते शुक्रवार को ये 2,46,604 रुपये पर बंद हुई. इस हिसाब से चांदी 1933 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई.जून महीने में अब तक एक-दो दिन की तेजी को छोड़ दें तो चांदी का भाव टूटा ही है. बीते मई महीने के आखिरी कारोबारी दिन ये कीमती धातु 2,66,998 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो चांदी महज 10 कारोबारी दिनों में ही 20,394 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है.इस गिरावट के चलते अब चांदी का भाव अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ता हो गया है. एमसीएक्स पर चांदी ने जनवरी महीने में पहली बार 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था और इस एक्सपायरी वाला सिल्वर प्राइस 4,57,328 रुपये पर पहुंच गया था. हालांकि, ये स्तर छूने के बाद चांदी लगातार क्रैश (Silver Crash From High) हुई और फिलहाल यहां से 2,10,724 रुपये प्रति किलो कम कीमत पर मिल रही है.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading