शक्ति के पुलिस आरक्षी केंद्र के ठीक सामने खाई खजाने की थोक दुकान सूरज एजेंसी में हुई चोरी, शक्ति TI विवेक शर्मा पहुंचे मौके पर, पुलिस के लिए चुनौती बन गई है शहर में हो रही चोरियां, चोरों के नए-नए तरीकों से पुलिस भी है असमंजस में

शक्ति के पुलिस आरक्षी केंद्र के ठीक सामने खाई खजाने की थोक दुकान सूरज एजेंसी में हुई चोरी, शक्ति TI विवेक शर्मा पहुंचे मौके पर, पुलिस के लिए चुनौती बन गई है शहर में हो रही चोरियां, चोरों के नए-नए तरीकों से पुलिस भी है असमंजस में kshititech
सूरज एजेंसी के गोदाम का रोशनदान जहां से चोरों ने किया प्रवेश
शक्ति के पुलिस आरक्षी केंद्र के ठीक सामने खाई खजाने की थोक दुकान सूरज एजेंसी में हुई चोरी, शक्ति TI विवेक शर्मा पहुंचे मौके पर, पुलिस के लिए चुनौती बन गई है शहर में हो रही चोरियां, चोरों के नए-नए तरीकों से पुलिस भी है असमंजस में kshititech
शक्ति के बुधवारी बाजार की सूरज एजेंसी में हुई चोरी
शक्ति के पुलिस आरक्षी केंद्र के ठीक सामने खाई खजाने की थोक दुकान सूरज एजेंसी में हुई चोरी, शक्ति TI विवेक शर्मा पहुंचे मौके पर, पुलिस के लिए चुनौती बन गई है शहर में हो रही चोरियां, चोरों के नए-नए तरीकों से पुलिस भी है असमंजस में kshititech
सूरज एजेंसी का गोदाम जहां से चोरों ने प्रवेश कर दिया चोरी की घटना को अंजाम

शक्ति के पुलिस आरक्षी केंद्र के ठीक सामने खाई खजाने की थोक दुकान सूरज एजेंसी में हुई चोरी, शक्ति TI विवेक शर्मा पहुंचे मौके पर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति शहर के जिला पुलिस आरक्षी केंद्र के ठीक सामने खाई खजाने के थोक सामानों की दुकान सूरज एजेंसी में दरमियानी रात्रि अज्ञात चोरों ने घुसकर हजारों रुपए की नगद एवं सामानों की चोरी कर ली है, तथा चोरी की सूचना दुकान सूरज एजेंसी के संचालक ने पुलिस थाने में दी जिस पर शक्ति थाना टीआई विवेक शर्मा सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं, तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, तथा इस संबंध में सूरज एजेंसी के संचालक गोपाल मित्तल ने बताया कि रात को वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे तथा सुबह अचानक जब जाकर दुकान खोले तो उन्हें चोरी का कुछ आभास हुआ तथा चोरों ने दुकान के ऊपर से टीन में से छलांग लगाकर दुकान के पीछे बड़े गोदाम के रोशनदान में से अंदर घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया तथा दुकान के गल्ले में रखे लगभग ₹40000/-रुपये नगद एवं सामान ले गए हैं

तथा चोरी की इस घटना से व्यापारी दशहत में है, एवं जिस स्थान पर आज चोरी की घटना हुई है उस दुकान से लगकर उसी लाइन में विगत एक माह में लगभग पांच बड़ी चोरियां इसी तरह की हो चुकी है, जिसमें चोरी करने वाले का हुलिया लगभग एक जैसा बताया जा रहा है, शक्ति पुलिस भी ऐसी छोरियों को पकड़ने के लिए चुनौती के रूप में इसे ले रही ह, तथा शक्ति टीआई विवेक शर्मा भी मौके पर पहुंच कर अगल-बगल की स्थिति का भी जायजा ले रहे हैं, तथा व्यापारियों का भी कहना है कि एक महीने में ही चार-पांच दुकानों में इस लाइन में हुई चोरी की घटना से वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा दुकानों के ठीक सामने जिला पुलिस आरक्षी केंद्र है जहां 24 घंटे पुलिस के बड़े अधिकारी एवं जवान तैनात रहते हैं, एवं चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस आरक्षी केंद्र को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं

वहीं व्यापारियों का कहना है कि विगत दिनों किसान बीज भंडार में जो चोरी की घटना हुई थी वहां चोरों ने पुलिस को चुनौती देकर वहां कुछ लिखकर छोड़ गए थे, जिसमें फिर जल्द ही मिलेंगे की बात कही गई थी,तथा चोर इस तरह से पुलिस को ही चुनौती दे रहे हैं, तथा इन चुनौतियों से पुलिस किस तरह से इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल करती है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा किंतु शक्ति शहर में ऐसी चोरी की घटनाओं से पुलिस को एक बड़ी कार्रवाई की जरूरत महसूस हो रही है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading