खाकी शर्मसार: थाने में फरियादी के सामने टेबल पर पैर रखकर बैठी थी महिला कांस्टेबल।एसपी ने किया सस्पेंड. जिले के पुलिस कप्तान ने कहा- आम नागरिकों से गैर जिम्मेदाराना व्यवहार बिल्कुल नहीं होगा बर्दाश्त

महिला कांस्टेबल पुलिस थाने में फरियादी के सामने टेबल पर पर रख कर बैठे हुए

खाकी शर्मसार: थाने में फरियादी के सामने टेबल पर पैर रखकर बैठी थी महिला कांस्टेबल।एसपी ने किया सस्पेंड

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राजस्थान प्रदेश के डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाने में बुजुर्ग फरियादी के सामने महिला कांस्टेबल के कथित गैर-पेशेवर व्यवहार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला कांस्टेबल रीना गर्ग को निलंबित कर दिया।राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना परिसर से सामने आई एक तस्वीर ने पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में एक महिला कांस्टेबल शिकायत लेकर पहुंचे बुजुर्ग फरियादी के सामने गैर-पेशेवर अंदाज में कुर्सी पर बैठी नजर आई। तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला कांस्टेबल को तत्काल निलंबित कर दिया।

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला कांस्टेबल के व्यवहार पर नाराजगी जताई। कई लोगों ने इसे पुलिस विभाग की गरिमा और आम नागरिकों के सम्मान के विपरीत बताया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि थाने में न्याय और सहायता की उम्मीद लेकर आने वाले लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। ऐसे मामलों से पुलिस की सार्वजनिक छवि प्रभावित होती है।

एसपी ने लिया तत्काल संज्ञान

मामले के तूल पकड़ने के बाद डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक ने तस्वीर की प्रारंभिक जांच कराई। जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर बिछीवाड़ा थाने में तैनात महिला कांस्टेबल रीना गर्ग को निलंबित कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभागीय नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading