छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस ने ली शपथ. राज भवन (लोकभवन) में महामहिम राज्यपाल ने दिलाई शपथ. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद







छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस ने ली शपथ. राज भवन (लोकभवन) में महामहिम राज्यपाल ने दिलाई शपथ. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राजभवन (लोकभवन), रायपुर मे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने न्यायमूर्ति कृष्ण राम मोहपात्रा को मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति कृष्ण राम मोहपात्रा को इस उच्च एवं गरिमापूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई दी एवं उनके सफल, यशस्वी और न्यायप्रिय कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल।गजेंद्र यादव , राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित राज्य के विधायकगण, सांसदगण, विभिन्न निगम, मंडल, आयोग एवं बोर्ड के अध्यक्षगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न अधिकारी कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।







