वंदे मातरम गायन का अब बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड. शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई आयोजन को लेकर बैठक. विद्यालय के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने कहा- सभी नागरिक इस आयोजन में करें अपनी सक्रिय सहभागिता




वंदे मातरम गायन का अब बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड. शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई आयोजन को लेकर बैठक. विद्यालय के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने कहा- सभी नागरिक इस आयोजन में करें अपनी सक्रिय सहभागिता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत देश में अब वंदे मातरम गायन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने वाला है। तथा पूरे देश में एक साथ एक ही समय पर जहां करोड़ों लोग वंदे मातरम का चयन करेंगे तो वही शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर में इस आयोजन को लेकर एक बैठक संपन्न हुई है।विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की योजना अनुसार वंदे मातरम के 150वीं वर्ष के उपलक्ष सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति में शक्ति जिले के समस्त सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ,प्राचार्य एवं व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित की गई थी । 25 सितंबर प्रातः 11:00 बजे देश के पूरे शिशु मंदिर विद्यालय में एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम गान किया जाएगा , पहली बार एक साथ मिलकर एक समय एक स्थान में वंदे मातरम का गायनं कर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन पूरे देश के लिए गौरव की बात है।जहां करोड़ों लोग एक साथ इसमें शामिल होंगे। श्री अग्रवाल ने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का भी आग्रह किया।इस बैठक में श्री राम अवतार अग्रवाल जी हिमांशु दुबे विनोद यादव बी वाशिंग श्री मनोहर लाल राठौर ( विभाग समन्वय कोरबा) धर्मेंद्र तिवारी (जिला समन्वयक शक्ति) उदय राम साहू (प्राचार्य बाराद्वार) पुरन गिरी गोस्वामी (प्राचार्य शक्ति) श्री बलदेव प्रसाद साहू (प्रधानाचार्य शक्ति)श्री जगन्नाथ नायक (प्राचार्य चंद्रपुर) उपस्थित थे।







