शक्ति जिले की कलेक्टर जयश्री। जिला पंचायत सीईओ जैन एवं पुलिस कप्तान ठाकुर ने ली अधिकारियों की बैठक. कहां 11 सितंबर के कार्यक्रम में निर्धारित व्यवस्थाओं को समय सीमा पर करें पूर्ण. सरकारी कार्यक्रम में भीड़ जुटाने प्रशासन ने भी लगा दिया है एड़ी चोटी का जोर

शक्ति जिले की कलेक्टर जयश्री। जिला पंचायत सीईओ जैन एवं पुलिस कप्तान ठाकुर ने ली अधिकारियों की बैठक. कहां 11 सितंबर के कार्यक्रम में निर्धारित व्यवस्थाओं को समय सीमा पर करें पूर्ण. सरकारी कार्यक्रम में भीड़ जुटाने प्रशासन ने भी लगा दिया है एड़ी चोटी का जोर kshititech
शक्ति जिला कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों की बैठक

शक्ति जिले की कलेक्टर जयश्री। जिला पंचायत सीईओ जैन एवं पुलिस कप्तान ठाकुर ने ली अधिकारियों की बैठक. कहां 11 सितंबर के कार्यक्रम में निर्धारित व्यवस्थाओं को समय सीमा पर करें पूर्ण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर

शक्ति -ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आगामी 11 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा।कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं आमजनों की सुविधाओं और सुरक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने व्ही.आई.पी. आगमन एवं आवागमन, पार्किंग, मुख्य मंच, डोम एवं पंडाल निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेटिंग, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन सहित स्वास्थ्य व्यवस्था एवं पेयजल व्यवस्था अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने तथा संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध रूप से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके पश्चात कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम जेठा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए शेष कार्यों को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading