संस्कारों की प्रतिमूर्ति सांसद जी- जब सांसद जी ने तिलक लगाकर स्वागत किया केंद्रीय मंत्री जी का अपने निवास पर, पैर छूकर बड़े भाई का आशीर्वाद भी लिया कमलेश जांगड़े ने, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जी की आत्मीय मुलाकात

संस्कारों की प्रतिमूर्ति सांसद जी- जब सांसद जी ने तिलक लगाकर स्वागत किया केंद्रीय मंत्री जी का अपने निवास पर, पैर छूकर बड़े भाई का आशीर्वाद भी लिया कमलेश जांगड़े ने, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जी की आत्मीय मुलाकात kshititech
केंद्रीय मंत्री का अपने निवास पर तिलक लगाकर स्वागत करती सांसद कमलेश जांगड़े
संस्कारों की प्रतिमूर्ति सांसद जी- जब सांसद जी ने तिलक लगाकर स्वागत किया केंद्रीय मंत्री जी का अपने निवास पर, पैर छूकर बड़े भाई का आशीर्वाद भी लिया कमलेश जांगड़े ने, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जी की आत्मीय मुलाकात kshititech
केंद्रीय मंत्री का अपने निवास पर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेती सांसद कमलेश जांगड़े
संस्कारों की प्रतिमूर्ति सांसद जी- जब सांसद जी ने तिलक लगाकर स्वागत किया केंद्रीय मंत्री जी का अपने निवास पर, पैर छूकर बड़े भाई का आशीर्वाद भी लिया कमलेश जांगड़े ने, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जी की आत्मीय मुलाकात kshititech
अपने परिवार जनों के साथ केंद्रीय मंत्री का स्वागत करती सांसद जी

जब सांसद जी ने तिलक लगाकर स्वागत किया केंद्रीय मंत्री जी का अपने निवास पर, पैर छूकर बड़े भाई का आशीर्वाद भी लिया कमलेश जांगड़े ने, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद जी की आत्मीय मुलाकात

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- कहते हैं राजनीति में शीर्ष पद पर स्थापित होने के बाद लोग संस्कारों से कहीं न कहीं भटक जाते हैं, किंतु जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े आज भी देश की सर्वोच्च संसद सदस्य निर्वाचित होने के बावजूद एक संस्कारिक जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं,तथा श्रीमती कमलेश जांगड़े राजनीति में आने के बाद से ही निरंतर जहां अपने से बड़े लोगों का सार्वजनिक स्थानों पर भी चरण स्पर्श का आशीर्वाद लेती है, तो वहीं वर्तमान में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद बनने के बाद भी आज भी वही खूबियां कमलेश जांगड़े जी के में देखने को मिलती है, 27 अगस्त को केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्री तोखन साहू का उनके निवास मसनिया में आगमन हुआ, इस दौरान अपने घर के बाहर जैसा कि अतिथि आगमन एवम स्वागत की जो परंपरा होती है इसका निर्वहन करते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने परिवार जनों के साथ घर के प्रवेश द्वार पर ही केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का तिलक लगाकर एवं आरती उतार कर उनका स्वागत किया तथा सैकड़ो लोगों की भीड़ में भी सांसद जी ने अपने बड़े भाई तोखन साहू के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने जहां सांसद जी की इस संस्कारिक भावना की प्रशंसा की, तो वहीं बड़े भाई तोखन साहू ने भी सांसद जी से आत्मीयता पूर्ण मुलाकात करते हुए उनके पूरे परिवार जनों का इस आत्मीयता पूर्ण सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, इस दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के परिवारजन बसंत जांगड़े, उनके सुपुत्र शैलेश आनंद जांगड़े सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading