नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन बिलासपुर जिला इकाई के सदस्यों ने किया महामाया देवी रतनपुर का दर्शन,एसपी मैडम के आतिथ्य में गरीब परिवारों को साड़ी एवं मिठाई का भी किया वितरण, संगठन के उपाध्यक्ष रोहिणी अग्रवाल ने दी जानकारी




नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन बिलासपुर जिला इकाई के सदस्यों ने किया महामाया देवी रतनपुर का दर्शन,एसपी मैडम के आतिथ्य में गरीब परिवारों को साड़ी एवं मिठाई का भी किया वितरण, संगठन के उपाध्यक्ष रोहिणी अग्रवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति- नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन बिलासपुर जिला इकाई द्वारा मां महामाया देवी रतनपुर के दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस अवसर पर जहां जिला इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मां महामाया देवी रतनपुर पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की तो वहीं नवरात्रि पर्व पर रतनपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी किया तथा मंदिर में माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया,इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ,नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह रायगढ़, जिले के उपाध्यक्ष रोहिणी अग्रवाल बिल्हा, सहित काफी संख्या में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे इस दौरान अतिथियों की उपस्थिति में गरीब परिवारों को साड़ियों का वितरण किया गया एवं नवरात्रि पर्व पर मिष्ठान भी उन्हें वितरण किया गया तथा मंदिर परिसर में ही लगने वाले भंडारा प्रसाद कार्यक्रम में भी जिला इकाई के सभी सदस्यों एवं अतिथियों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, उपरोक्त जानकारी देते हुए जिले के उपाध्यक्ष रोहिणी अग्रवाल बिल्हा ने बताया कि यह धार्मिक भ्रमण कार्यक्रम काफी सफल रहा एवं इस दौरान जहां माता रानी के दर्शन का लाभ प्राप्त हुआ तो वहीं नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन बिलासपुर जिला इकाई ने आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा कर इसे गति प्रदान की है



