नेपाल आपदा में जिले से लापता लोगों की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने शक्ति जिला प्रशासन ने की अपील.जिला प्रशासन अंतर्गत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी कराएं उपलब्ध




नेपाल आपदा में जिले से लापता लोगों की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन ने की अपील.जिला प्रशासन अंतर्गत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी कराएं उपलब्ध
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नेपाल में हुई आपदा के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जिले से संबंधित ऐसे व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है, जो नेपाल में घटना के बाद से लापता हैं अथवा जिनके लापता होने की आशंका है। जिला प्रशासन ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार, परिचित या आसपास का कोई व्यक्ति नेपाल में उक्त घटना के बाद से संपर्क में नहीं है अथवा उसके लापता होने की आशंका है, तो उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन अंतर्गत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित व्यक्ति एवं उसके परिवार से जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र संपर्क स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्राप्त जानकारी को आवश्यक स्तर पर तत्काल साझा किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के समस्त आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको एवं मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।







