अग्रवाल सभा शक्ति के सदस्यता अभियान प्रभारीयो की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को दिया गया विराम, आने वाले दिनों में शीघ्र ही सदस्यता सूची जारी होकर नए गठन की प्रक्रिया होगी संपन्न, नए गठन को लेकर समाज बंधुओ में उत्साह, बायलॉज समिति की बैठक पश्चात बनेगी आगे की रणनीति

अग्रवाल सभा शक्ति के सदस्यता अभियान प्रभारीयो की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को दिया गया विराम, आने वाले दिनों में शीघ्र ही सदस्यता सूची जारी होकर नए गठन की प्रक्रिया होगी संपन्न, नए गठन को लेकर समाज बंधुओ में उत्साह, बायलॉज समिति की बैठक पश्चात बनेगी आगे की रणनीति kshititech
अग्रवाल सभा शक्ति के सदस्यता अभियान प्रभारीयो की 26 मार्च को संपन्न बैठक

अग्रवाल सभा शक्ति के सदस्यता अभियान प्रभारीयो की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को दिया गया विराम, आने वाले दिनों में शीघ्र ही सदस्यता सूची जारी होकर नए गठन की प्रक्रिया होगी संपन्न

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-सक्ति शहर के प्रतिष्ठित अग्रवाल सभा के सदस्यता अभियान प्रभारीयो की बैठक 26 मार्च की रात्रि हटरी धर्मशाला में संपन्न हुई,बैठक के दौरान जहां सभी सदस्यता अभियान के प्रभारीयो ने सदस्यता की पुस्तक जमा कर अपना हिसाब सौंप दिया तो वहीं अग्रवाल सभा शक्ति के प्रारंभ हुए सदस्यता अभियान को विराम दिया गया है, एवं अग्रवाल समाज के ऐसे बंधु जो किसी कारणवश सदस्य नहीं बन पाए हैं वे सीधे अग्रवाल सभा अध्यक्ष से संपर्क कर अपनी रसीद कटवा सकेंगे

एवं अग्रवाल सभा शक्ति के सदस्यता अभियान प्रभारीयो की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल ने सभी सदस्यता अभियान प्रभारीयो को सदस्यता कार्य को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही कहा कि सभी की सक्रियता एवं मेहनत से आज अग्रवाल सभा शक्ति का यह सदस्यता का कार्य संपन्न हुआ है, तथा 28 मार्च की रात्रि 7:00 बजे हटरी धर्मशाला शक्ति में अग्रवाल सभा शक्ति के संरक्षक,बायलॉज समिति के सभी सदस्य एवं सदस्यता अभियान के प्रभारीयो की बैठक रखी गई है, जिसमें अग्रवाल सभा शक्ति के नए गठन को लेकर बायलाज समिति के सदस्यों से आवश्यक प्रारंभिक चर्चा का निर्णय लिया जाएगा

26 मार्च को संपन्न अग्रवाल सभा शक्ति की बैठक के दौरान श्यामसुंदर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गणेश राम अग्रवाल, कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, अशोक खेतान, अजय अग्रवाल अज्जू, गजेंद्र गज्जू डालमिया, मुकेश बंसल, विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन, अशोक खेतान, रमेश चंद्र अग्रवाल, अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार, गोपाल अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, प्रकाश चंद अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading