शक्ति शहर में होगा 17 सितंबर से चार दिवसीय भव्य विश्वकर्मा जयंती महोत्सव. शक्ति टेंट परिवार ने किया है आयोजन. शनि मंदिर गार्डन में की जाएगी भगवान विश्वकर्मा जी की स्थापना. महा भंडारा प्रसाद.भजन संध्या के साथ ही होगा जयंती महोत्सव का कार्यक्रम

शक्ति शहर में होगा 17 सितंबर से चार दिवसीय भव्य विश्वकर्मा जयंती महोत्सव. शक्ति टेंट परिवार ने किया है आयोजन. शनि मंदिर गार्डन में की जाएगी भगवान विश्वकर्मा जी की स्थापना. महा भंडारा प्रसाद.भजन संध्या के साथ ही होगा जयंती महोत्सव का कार्यक्रम kshititech
भगवान विश्वकर्मा जी के श्री चरणों में वंदन

शक्ति शहर में होगा 17 सितंबर से चार दिवसीय भव्य विश्वकर्मा जयंती महोत्सव. शक्ति टेंट परिवार ने किया है आयोजन. शनि मंदिर गार्डन में की जाएगी भगवान विश्वकर्मा जी की स्थापना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति में पहली बार 17 सितंबर से 20 सितंबर तक चार दिवसीय भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती का महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन शक्ति टेंट परिवार ने किया है। तथा 17 सितंबर 2026 दिन- गुरुवार को जहां भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति की स्थापना विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर की जाएगी तो वहीं 18 सितंबर को महा भंडारा का आयोजन होगा एवं 19 सितंबर को महा आरती तथा भजन संध्या के साथ ही 20 सितंबर 2026 को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम उत्साह के साथ बैंड बाजे एवं डीजे साउंड के साथ किया जाएगा ल।उपरोक्त जानकारी देते हुए भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के आयोजक शक्ति टेंट परिवार के सदस्यों ने बताया कि विश्वकर्मा जी की जयंती महोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। तथा भगवान विश्वकर्मा जी इस पूरे विश्व में निर्माण के देवता हैं।तथा उनकी पूजा अर्चना एवं आराधना से जहां संपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होते हैं। तो वही इस वर्ष शक्ति टेंट परिवार ने भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती को चार दिवसीय आयोजन के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। आयोजक परिवार ने समस्त नागरिक बंधुओ से भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के समस्त कार्यक्रमों में सह परिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने तथा भगवान विश्वकर्मा जी के दर्शन करने का भी निवेदन किया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading