शक्कर के दामों में आ रही लगातार गिरावट- ₹70 रुपए तक पहुंची शक्कर ने रुला दिया था लोगों को. सप्ताह भर में पुराने भाव वापस आने की संभावना




शक्कर के दामों में आ रही लगातार गिरावट- ₹70 रुपए तक पहुंची शक्कर ने रुला दिया था लोगों को
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति-₹44 प्रति किलो रहने वाला चीनी का एक्स-मिल भाव तेजी के दौरान बढ़कर ₹70 प्रति किलो तक पहुंच गया था। अब सरकारी सख्ती, बाजार में जमा अतिरिक्त स्टॉक निकलने और नई खरीद कमजोर पड़ने के कारण एक्स-मिल भाव फिर गिरकर ₹44-₹45 प्रति किलो के आसपास आ गया है।हालांकि एक्स-मिल भाव में करीब ₹26-₹27 प्रति किलो की बढ़ोतरी लगभग पूरी तरह खत्म हो चुकी है, लेकिन इसका पूरा फायदा अभी आम उपभोक्ताओं को नहीं मिला है। फिलहाल रिटेल मार्केट में चीनी करीब ₹60-₹63 प्रति किलो बिक रही हैएक्स-मिल कीमतों में गिरावट का असर पहले थोक बाजार में दिखाई देता है और फिर धीरे-धीरे वितरकों और खुदरा दुकानदारों तक पहुंचता है।
चीनी उद्योग के मुताबिक रिटेल बाजार में कीमतों में गिरावट का पूरा असर दिखने में अभी कम से कम 7 से 10 दिन लग सकते हैं। तेजी के दौरान महंगे दाम पर खरीदा गया पुराना स्टॉक भी इसकी एक बड़ी वजह है, क्योंकि कारोबारी उसे लागत से नीचे बेचने के बजाय पुराने भाव पर ही बेच रहे हैं।5 सितंबर को महाराष्ट्र में एम-ग्रेड चीनी का एक्स-मिल भाव ₹4,350 प्रति क्विंटल और कर्नाटक में ₹4,380 प्रति क्विंटल रहा। वहीं, सरकार की सख्ती का भी बाजार पर असर देखने को मिला है। 1 सितंबर से थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी का स्टॉक अधिकतम 15 दिन की जरूरत तक सीमित कर दिया गया। इससे जरूरत से ज्यादा चीनी जमा करके रखने वाले कारोबारियों को अपना अतिरिक्त स्टॉक बाजार में निकालना पड़ा और कीमतों पर दबाव कम हुआ







