फिर गर्माया स्काई वॉक का मामला-राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक में कांग्रेसियों ने किया स्काईवॉक निर्माण को लेकर बड़ा प्रदर्शन. प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा-निर्माण एजेंसियों की लापरवाही से आम नागरिकों की जान को है खतरा. स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की हुई मांग

राजधानी रायपुर में  बन रहे स्काईवॉक को लेकर कांग्रेसियों ने किया बड़ा प्रदर्शन

फिर गर्माया स्काई वॉक का मामला-राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक में कांग्रेसियों ने किया स्काईवॉक निर्माण को लेकर बड़ा प्रदर्शन. प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा-निर्माण एजेंसियों की लापरवाही से आम नागरिकों की जान को है खतरा. स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की हुई मांग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काईवॉक में बरती जा रही लगातार लापरवाही, तकनीकी खामियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में आज कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा के समीप जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने पुरजोर मांग की है कि आम जनता की सुरक्षा को ताक पर रखकर किए जा रहे इस घटिया निर्माण कार्य की जांच किसी निष्पक्ष व स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।कांग्रेस जनों में हाथों में तख्तियाँ लेकर प्रदर्शन किया इन तख्तियों में निर्माणाधीन स्काईवॉक के निर्माण में हो रही गड़बड़ी और जन सुरक्षा को लेकर नारे लिखे हुए थे, प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की ।

पहले अनुपयोगी था, अब जानलेवा बना स्काईवॉक

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने शासन-प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा जो स्काईवॉक पहले सिर्फ अनुपयोगी साबित हो रहा था, वह अब आम जनता के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। अफसरों और निर्माणकर्ता ठेकेदार की साठगांठ के चलते बेहद निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। आलम यह है कि थोड़ी सी तेज हवा चलने पर भी पूरा स्ट्रक्चर हिलने लगता है। लंबे समय से खुले में पड़े रहने के कारण लोहे के ढांचों में जंग लग चुकी है। अब इसके भारी-भरकम नट-बोल्ट टूटकर नीचे सड़कों पर गिर रहे हैं, जिससे राहगीर और आम जनता चोटिल हो रहे हैं। यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को खुला आमंत्रण दे रही है।

मंत्री बंगले के घेराव की चेतावनी

असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि इस जानलेवा लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग (PWD) के मंत्री श्री अरुण साव को जल्द ही एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस विभागीय मंत्री के बंगले का घेराव करने से पीछे नहीं हटेगी।

बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने साफ किया है कि यदि स्काईवॉक निर्माण की निष्पक्ष जांच कराकर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो इस आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, मो. सिद्दीक, नागभूषण राव, सुरेश बाफना, जागेश्वर राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष ओम श्रीवास ,मनोज सोनकर,अनीष मनिहार ,राजेंद्र जैन,राजू नायक ,वार्ड अध्यक्ष डुमेंद्र दीप ,मुकेश कुकरेजा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर, नागेंद्र वोरा ,किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा ,प्रतीक तिवारी ,वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ (अस्सू),पूर्व वार्ड अध्यक्ष राजू नायक, पुरुषोत्तम शर्मा,मुकुंद कागदेलवार ,शंकर सेन,शरद गुप्ता, राजेश त्रिवेदी, देवेंद्र पवार, सुरेश बुधवानी ,असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष जी करण राज ,काजल मजूमदार, करुणा ध्रुव,फुलेश्वरी सोरी ,पूर्व वार्ड अध्यक्ष बाबा मसीह,ब्लॉक उपाध्यक्ष अनीश मनिहार ,मनोज पाल ,पूर्व वार्ड अध्यक्ष अनिल सेन, विनोद यादव ,यासर अराफात, टीकम साहू ,मनीष पास ,मनोज माल ,मोहम्मद अनीस, नयन ध्रुव, जया माली, नीतिया जगत, मथुरा सागर, संतोषी ध्रुव ,आशा सोनी, शांति ध्रुव ,लखेश्वरी वर्मा ,रीना सोनी ,शिप्रा मजूमदार, नरेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे