चंद्रपुर के हीरापुर स्थित सीबीएसई सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ विद्यार्थी परिषद के गठन के साथ ही अलंकरण समारोह. विद्यालय के डायरेक्टर किशोर अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन की सीख के साथ ही नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होने की कही बात

चंद्रपुर के हीरापुर स्थित सीबीएसई सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ विद्यार्थी परिषद के गठन के साथ ही अलंकरण समारोह. विद्यालय के डायरेक्टर किशोर अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन की सीख के साथ ही नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होने की कही बात kshititech
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन

चंद्रपुर के हीरापुर स्थित सीबीएसई सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुआ विद्यार्थी परिषद के गठन के साथ ही अलंकरण समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -11जूलाई 2026 को सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अलंकरण समारोह, एवं विद्यार्थी परिषद का गठन व शपथ ग्रहण समारोह का आयाोजन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत चन्द्रपुर ओमप्रकाश देवांगन जी के द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवीं माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं सरस्वती वंदना से हुआ, पूजन-अर्चन के पश्चात् मुख्य अतिथि एवं विद्यालय अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल संचालक श्री मनोज अगवाल, श्री किशोर अगवाल, सुश्री वंशिता अगवाल व आगन्तुक समस्त अतिथियों को मंचासीन कराकर तिलक अक्षत व बेच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. रामकृष्ण पंडा जी के द्वारा सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया गया अपने संबोधन में उन्होनें विद्यार्थी परिषद के विद्यालय में महत्ती भूमिका पर प्रकाश डाला व बताया कि विद्यालय के सकुशल संचालन एवं सफल बनाने में विद्यार्थियों की भुमिका और अनुशासन महत्वपूर्ण होते हैं। विद्यार्थी परिषद के गठन से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और विद्यार्थियों को परिषद का नेतृत्व करने से सार्वजनिक बोलने, टीम प्रबंधन और निर्णय लेने जैसे कौशल सीखने को मिलते हैं परिषद के माध्यम से छात्रों में जिम्मेदारी, सहयोग और अनुशासन की भावना विकसित होती है। विद्यालय में आयोजित हाने वाले समस्त कार्यक्रमों में उनकी पूर्ण सहभागिता बनी रहती है।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री लोचन प्रसाद पटेल, के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को रेड हाउस, येलो हाउस, ब्लु हाउस एवं ग्रीन हाउस चार वर्गांे में विभाजित किया गया जो कि क्रमशः अग्नि, वायु, जल एवं पृथ्वी के प्रतीक हैं। एवं इनके संरक्षक के रुप में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी चारों वर्गाें में छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शक नियुक्ति किए गए। वर्ष भर विद्यालय में आयोजित होने वाले समस्त कार्यक्रम वर्ग सह सम्पन्न होते हैं। जिससे विद्यार्थियों में अग्र गण्यता की भावना प्रबल रहती है।इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के बीच से कक्षा बाहरवीं से हेड बॉय के रूप में श्रेयांश पटेल, हेड गर्ल नारायणी डनसेना तथा अन्य छात्र एवं छात्राओं का चयन विभिन्न पदों में किया गया तथा उनका शपथ ग्रहण कराया गया।अंत में विद्यालय के उप-प्राचार्य श्री सुरेश यादव के द्वारा सभी आए अतिथियों के आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा किए।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading