शक्ति जिले में किसानों को उर्वरक बिक्री के लिए शासन ने लगाये नए नियम- उप संचालक कृषि शक्ति ने दी जानकारी.नियमों का पालन करना होगा खाद विक्रेताओं को

शक्ति जिले में किसानों को उर्वरक बिक्री के लिए शासन ने लगाये नए नियम- उप संचालक कृषि शक्ति ने दी जानकारी.नियमों का पालन करना होगा खाद विक्रेताओं को

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति जिले में खाद बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ शासन में नए नियम लगा दिए हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए उपसंचालक कृषि जिला शक्ति ने बताया कि उर्वरक बिक्री के लिए नवीन फ्रेमवर्क तैयार किया गया है जो की भारत सरकार के उर्वरक विभाग द्वारा Integrated Fertilizer Management System (iFMS) को और अधिक सशक्त बनाया गया है। इसी क्रम में विभाग ने Framework for Fertilizer Sale (FFS) नामक एक नई पहल शुरू की है।

फ्रेमवर्क की मुख्य विशेषताएं

01- एग्रीस्टेक से लिंकेज किसान एग्रीस्टेक में बनी अपनी फॉर्मर आईडी के माध्यम से मोबाइल ऐप पर उर्वरक की बुकिंग करेंगे। बुकिंग से पहले भूमि और स्वामित्व विवरण का सत्यापन किया जाएगा।
02. QR कोड आधारित प्रणाली बुकिंग के बाद QR कोड जनरेट होगा, जिसे PoS मशीन पर स्कैन कर दुकानदार उर्वरक देगा। इससे मांग और वास्तविक खरीद का मिलान हो सकेगा।
03. पारदर्शिता यह प्रणाली वास्तविक किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी और कालाबाजारी पर रोक लगाएगी।
04. Vehicle Location Tracking System (VLTS) उर्वरक की आवाजाही की लाइव ट्रैकिंग से सप्लाई चेन में देरी और डायवर्जन की पहचान हो सकेगी।
05. डेटा विश्लेषण प्रति हेक्टेयर खपत, जोत के आकार, फसल और उत्पाद-वार खपत का विश्लेषण संभव होगा।

उप संचालक कृषि जिला शक्ति ने बताया कि यह फ्रेमवर्क वर्तमान में पायलट के रूप में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। गरियाबंद एवं बीजापुर में इसका सफल पायलट किया जा चुका है। इस पहल से सब्सिडी प्रक्रिया अधिक कुशल, पारदर्शी और ऑडिट योग्य बनेगी और किसानों को समय पर सही मात्रा में उर्वरक मिलना सुनिश्चित होगा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading