नहीं रही नगर निगम कोरबा की पहली मेयर सुश्री श्याम कंवर. 10 अक्टूबर को हुआ निधन.गृह ग्राम भैंसमा में सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार.भाजपा परिवार ने दी श्रद्धांजलि




नहीं रही नगर निगम कोरबा की पहली मेयर सुश्री श्याम कंवर. 10 अक्टूबर को हुआ निधन.गृह ग्राम भैंसमा में सुबह 10 बजे होगा अंतिम संस्कार.भाजपा परिवार ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और नगर निगम कोरबा की प्रथम महापौर सुश्री श्याम कंवर का शनिवार 10 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कोरबा नगर सहित अंचल में शोक की लहर दौड़ गयी। सुश्री श्याम कंवर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थी और उनका अपोलो बिलासपुर में उपचार चल रहा था। शनिवार की शाम 4 बजे उन्होंने अपोलो में अंतिम सांस ली।सुश्री श्याम कंवर का परिवार जनसंघ और फिर भाजपा से जुड़कर राजनीति में सक्रिय रहा। पेशे से अधिवक्ता सुश्री श्याम कंवर जहां जिला अधिवक्ता संघ कोरबा की वरिष्ठ सदस्य थी, वहीं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कोरबा के विघटन के बाद गठित नगर पालिक निगम कोरबा की प्रथम महापौर निर्वाचित भी थीं।उन्होंने एक कुशल अधिवक्ता के रूप में ख्याति अर्जित करने के साथ ही कोरबा नगर निगम के प्रथम महापौर के रूप में शहर के विकास की मजबूत नींव रखी।उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर 2026 दिन- रविवार सुबह 10:00 बजे, उनके गृह ग्राम भैसमा मे होगा






