दशको पुराने विद्यालय के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन-शक्ति के प्रतिष्ठित एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित. समिति के सचिव नितेश वर्मा ने कहा- विद्यालय के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन. बच्चों को किया गया सम्मानित. स्टेट टॉपर रहने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय देगा 51000 की सम्मान राशि



शक्ति के प्रतिष्ठित एम एल जैन हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित. समिति के सचिव नितेश वर्मा ने कहा- विद्यालय के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन. बच्चों को किया गया सम्मानित. स्टेट टॉपर रहने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय देगा 51000 की सम्मान राशि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – अंचल के दशकों पुराने प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम वाले एम. एल. जैन हायर सेकेण्डरी स्कूल सक्ती के अध्यक्ष, सचिव, सं. सचिव एवं प्राचार्य ने सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया।सक्ती नगर स्थित प्रथम अंग्रेजी माध्यम स्कूल एम. एल. जैन हायर सेकेण्डरी स्कूल सक्ती के परीक्षा परिणाम स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह परिहार, सचिव श्री नितेश वर्मा सं. सचिव श्री परमेश्वर जायसवाल एवं प्राचार्य ओ. पी. गवेल की गरिमामयी उपस्थिति में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।सचिव श्री नितेश वर्मा ने सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, उपहार एवं मिठाई भेंट कर प्रोत्साहित किये एवं सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यक्ष, सं. सचिव तथा समिति के सभी सदस्यों ने भी सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में मेरिट में आने वाले छात्र छात्राओं को 51,000 रू. प्रति छात्र देने की घोषणा की गई। उक्त कार्यक्रम में समस्त पालकों एवं छात्र छात्राओं के लिए शाला प्रबंधन द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। शाला के परीक्षा परिणाम पर पालकों ने विश्वास एवं प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएँ श्रीमती ए. आर्या, श्रीमती पी. आनंदन, श्रीमती हाजरा बेगम, कु. ज्योति गवेल, श्री नीलकंठ साहू, श्रीमती मधु देवांगन, श्रीमती एम. मंजू राव, श्री अजय साहू, श्री ब्रजेन्द्र दुबे, निशा पटेल, वैशाली नामदेव, खुशी देवांगन, नीता श्रीवास्तव, प्रेमलता राठौर, मंजूलता गवेल, प्रिया बरेठ, भारती जायसवाल, गुलशन देवांगन, हिमांशु देवांगन एवं शाला के सभी कर्मचारियों द्वारा सभी छात्र छात्राओं को आशिर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



