मतदाताओं को लुभाने वाली चुनावी सामग्रियों पर चुनावी टीम की पैनी नजर, टीम की ताड-बतोड़ कार्रवाई से दशहत, चुनाव में बटते हैं बर्तन, क्रिकेट के सामान, साड़ियां एवं शराब,एफएसटी टीम ने जांच के दौरान 10 लाख रुपए की लागत के 500 नग क्रिकेट कीट बैग किए जब्त, शक्ति जिले में EVM की कमिश्निंग के लिए दिया गया प्रशिक्षण

<em>मतदाताओं को लुभाने वाली चुनावी सामग्रियों पर चुनावी टीम की पैनी नजर, टीम की ताड-बतोड़ कार्रवाई से दशहत, चुनाव में बटते हैं बर्तन, क्रिकेट के सामान, साड़ियां एवं शराब,एफएसटी टीम ने जांच के दौरान 10 लाख रुपए की लागत के 500 नग क्रिकेट कीट बैग किए जब्त, शक्ति जिले में EVM की कमिश्निंग के लिए दिया गया प्रशिक्षण</em> kshititech
छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर एवं 17 नवंबर को होंगे मतदान
<em>मतदाताओं को लुभाने वाली चुनावी सामग्रियों पर चुनावी टीम की पैनी नजर, टीम की ताड-बतोड़ कार्रवाई से दशहत, चुनाव में बटते हैं बर्तन, क्रिकेट के सामान, साड़ियां एवं शराब,एफएसटी टीम ने जांच के दौरान 10 लाख रुपए की लागत के 500 नग क्रिकेट कीट बैग किए जब्त, शक्ति जिले में EVM की कमिश्निंग के लिए दिया गया प्रशिक्षण</em> kshititech
शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना
<em>मतदाताओं को लुभाने वाली चुनावी सामग्रियों पर चुनावी टीम की पैनी नजर, टीम की ताड-बतोड़ कार्रवाई से दशहत, चुनाव में बटते हैं बर्तन, क्रिकेट के सामान, साड़ियां एवं शराब,एफएसटी टीम ने जांच के दौरान 10 लाख रुपए की लागत के 500 नग क्रिकेट कीट बैग किए जब्त, शक्ति जिले में EVM की कमिश्निंग के लिए दिया गया प्रशिक्षण</em> kshititech
शक्ति जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुआ ईवीएम मशीनों की कमिश्निंग का प्रशिक्षण

मतदाताओं को लुभाने वाली चुनावी सामग्रियों पर चुनावी टीम की पैनी नजर, टीम की ताड-बतोड़ कार्रवाई से दशहत, चुनाव में बटते हैं बर्तन, क्रिकेट के सामान, साड़ियां एवं शराब,एफएसटी टीम ने जांच के दौरान 10 लाख रुपए की लागत के 500 नग क्रिकेट कीट बैग किए जब्त, शक्ति जिले में EVM की कमिश्निंग के लिए दिया गया प्रशिक्षण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद राजनीतिक दलों की चुनावी सामग्रियों के वितरण पर अपनी कड़ाई करनी चालू कर दी है, तथा जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनाव आयोग की अलग-अलग बनाई गई टीमों ने राजनीतिक दलों की सारी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर रखनी प्रारंभ कर दी है, तथा निरंतर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी चुनाव आयोग की टीम घूम रही हैं जिसके चलते इस बार राजनीतिक दलों को भी मतदाताओं को लुभाने वाली सामग्रियों को बांटने में सिर दर्द हो सकता है, तथा यह आम बात है कि चाहे विधानसभा का चुनाव हो, लोकसभा का चुनाव हो, नगर पालिका का चुनाव हो, या की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो, मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंडे राजनीतिक दल अपनाते हैं, एवं राजनीतिक दल मतदान से पूर्व ही अपनी समस्त तैयारी को कर इसे अंजाम भी देते हैं, किंतु निर्वाचन आयोग की कड़ाई के चलते इस बार राजनीतिक दल परेशान नजर आ रहे हैं,आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 की दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में एफएसटी, एसएसटी दल द्वारा जिले में लगातार सघन जाँच की जा रही है। सहायक व्यय प्रेक्षक श्री रवि अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सोंठी सक्ती में शिकायत प्राप्त होने पर नाका चौक बिजली ऑफिस के सामने एफएसटी दल क्रमांक 1 के द्वारा मौके पर निरीक्षण एवं जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आकाश चंदेल पिता प्रकाश चंदेल पता प्रकाश चंदल 74 सुभाष मार्ग मुंगेली द्वारा मोहम्मद शमी खान पिता मोहम्मद शरीफ पता नाका चौक बिजली ऑफिस के पास स्थित दुकान (गोदाम) में क्रिकेट किट बैग-500 नग (पर बैग 2 नेट, 3 टेनिस बॉल, 6 स्टम्प, 4 गिल्ली) जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रूपए का समान पाया गया। जप्त समान के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने के कारण जप्त कर सुपुर्दनामा तैयार करते हुए आवश्यक कार्रवाई किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पन्ना ने जिले के गठित सभी एफएसटी, एसएसटी दल को किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाये जाने पर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए हैं

ई.व्ही.एम एवं वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण,तीन पाली में प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

सक्ति-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कमीशनिंग कार्य के संबंध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह 10 बजे से शुरुआत करते हुवे तीन पालियों में आयोजित किया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 36 चंद्रपुर के लिए प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से, विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 37 जैजैपुर के लिए प्रशिक्षण दोपहर 01 बजे से और विधानसभा क्षेत्र क्रमाक 35 सक्ती के लिए प्रशिक्षण शाम 4 बजे से आयोजित की गई,प्रशिक्षण प्रभारी मास्टर ट्रेनर श्री अजय देवांगन द्वारा ट्रेनिंग में मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया। प्रशिक्षण में उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, एड्रेस टैग लगाना, पिंक पेपर सील करना, पेपर रोल, मतदान पत्र लगाना, लॉक करना, सील करना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों से विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम सहित सभी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर्स और संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading