बड़ी खबर -राजधानी रायपुर में भाजपा कांग्रेस के नेता प्रदर्शन के दौरान भिड़े आपस में. एक सब इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिस कर्मी हुए घायल. कांग्रेस के 12 नेताओं पर थाने में हुआ मामला दर्ज.पत्थर बाजी सहित कांच की बोतले भी फेंकी गई भिंडत में. घटना को लेकर भूपेश बघेल ने किया ट्वीट कहा हद में रहिए भाजपा वालों. पुलिस ने कहा- भाजपा के चल रहे प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस के नेता

बड़ी खबर -राजधानी रायपुर में भाजपा कांग्रेस के नेता प्रदर्शन के दौरान भिड़े आपस में. एक सब इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिस कर्मी हुए घायल. कांग्रेस के 12 नेताओं पर थाने में हुआ मामला दर्ज.पत्थर बाजी सहित कांच की बोतले भी फेंकी गई भिंडत में. घटना को लेकर भूपेश बघेल ने किया ट्वीट कहा हद में रहिए भाजपा वालों. पुलिस ने कहा- भाजपा के चल रहे प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस के नेता kshititech

बड़ी खबर -राजधानी रायपुर में भाजपा कांग्रेस के नेता प्रदर्शन के दौरान भिड़े आपस में. 16 पुलिस कर्मी हुए घायल. कांग्रेस के 12 नेताओं पर थाने में हुआ मामला दर्ज.पत्थर बाजी सहित कांच की बोतले भी फेंकी गई भिंडत में. घटना को लेकर भूपेश बघेल ने किया ट्वीट कहा हद में रहिए भाजपा वालों

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस पर पथराव और हमले में एक प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।रायपुर के शंकरनगर चौक के पास 22 जुलाई की शाम भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ। इस दौरान पुलिस पर पथराव और हमला हुआ। इसमें एक प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मी घायल हुए। खम्हारडीह थाने में कांग्रेस के 12 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में और सख्त धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।रायपुर में सियासी टकराव ने बीते दिन बड़ा रूप ले लिया। शंकरनगर चौक के आसपास का इलाका उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-आ गए। पुलिस ने देर रात इस मामले में कार्रवाई शुरु करते हुए खम्हारडीह थाने में मामला दर्ज कर लिया। हालांकि एफआईआर के बाद अभी तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।पुलिस की एफआईआर के मुताबिक उस वक्त भाजपा का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान दूसरी ओर से कांग्रेस कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांच की बोतलें, लकड़ी, पत्थर और जूते-चप्पल फेंके जाने लगे।इस हिंसक झड़प में एक प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर समेत कुल 16 पुलिसकर्मी घायल । इनमें से दो पुलिस ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं।घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए भेजा गया है। इन्हीं की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।खम्हारडीह थाने में कल आधी रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों में सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, हनी बग्गा और सकलेन कामदार के नाम शामिल हैं।इसके अलावा शांतनु साहू, गावेश झा, खूबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिनसरा और अमित तिवारी को भी आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा कुछ और लोगों के नाम भी एफआईआर में दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और ड्यूटी के दौरान लोकसेवक पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसके लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS – Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 191, 121(1), 221 और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक घायल पुलिसकर्मियों की डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद मामले में और धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। फिलहाल जांच जारी है एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी इस पर सीधी कार्रवाई शुरू नहीं की है। कित्सी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की रणनीति तय होगी। मामले को लेकर शहर में राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ट्वीट कहा-हद में रहिए भाजपा वालो!!!

22 जुलाई को शंकर नगर रायपुर में हुई घटना के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि कल घेराव के नाम पर भाजपा के लोगों ने रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर हमला किया.भाजपा के सारे मंत्री भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं को ताक में रखकर इसमें शामिल हुए. आदतन उपद्रवी इन तत्वों ने कांग्रेस मुख्यालय और हमारे कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेकें, पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी.
सारा हमला भाजपा और पुलिस की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुआ।जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हुए, पत्रकार साथियों को भी चोटें आईं.और पुलिस ने FIR भी हमारे ही लोगों पर दर्ज कर ली.वाह!!!साफ़ है कि यह पुलिस के संरक्षण में “भाजपा सरकार” द्वारा किया गया सुनियोजित हमला था.ठीक उसी तरह जिस तरह दिल्ली में छात्रों के साथ हुआ.भाजपा से तो हम निपट लेंगे लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी ध्यान रखें, भाजपा कुछ ही महीनों की मेहमान है. फिर मिलेंगे..

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading