अग्रवाल सभा शक्ति की बैठक संपन्न. 11 अक्टूबर को होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन. 20 सितंबर को अग्रवाल सभा करेगी अग्रवाल समाज के विधवा. विधुर. तलाकशुदा प्रत्याशियों का परिचय सम्मेलन. विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर को सौंपी गई जिम्मेदारी. 1 अगस्त से होगा एक माह का अग्रवाल समाज की महिलाओं के लिए योगा एवं जुंबा शिविर
अग्रवाल सभा शक्ति की बैठक संपन्न. 11 अक्टूबर को होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन 20 सितंबर को अग्रवाल सभा करेगी अग्रवाल समाज के विधवा. विधुर. तलाकशुदा प्रत्याशियों का परिचय सम्मेलन. विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर को सौंपी गई जिम्मेदारी. 1 अगस्त से होगा एक माह का अग्रवाल समाज की महिलाओं के लिए योगा एवं …


अग्रवाल सभा शक्ति की बैठक संपन्न. 11 अक्टूबर को होगा अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन 20 सितंबर को अग्रवाल सभा करेगी अग्रवाल समाज के विधवा. विधुर. तलाकशुदा प्रत्याशियों का परिचय सम्मेलन. विवाह बंधन अग्र बायोडाटा सेंटर को सौंपी गई जिम्मेदारी. 1 अगस्त से होगा एक माह का अग्रवाल समाज की महिलाओं के लिए योगा एवं जुंबा शिविर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अग्रवाल सभा शक्ति की बैठक 23 जुलाई की रात हटरी धर्मशाला शक्ति के सभागार में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान अग्रसेन जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ. इस दौरान मंच पर उपस्थित पदाधिकारी में अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। गणेश राम अग्रवाल। अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। गोविंद राम कथूरिया। आनंद अग्रवाल प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव कन्हैया गोयल ने बैठक के विषय पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल सभा द्वारा अग्र बायोडाटा केंद्र स्थापित किया गया है। एवं जनहित एवं समाज कल्याण की दिशा में लगातार काम किया जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने शक्ति रेलवे स्टेशन में जनसहयोग से तीन नई पानी टंकी की यूनिट स्थापना किए जाने की भी जानकारी दी। साथ ही तीन नई यूनिट के लिए समाज के दानदाताओं को अपनी स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। बैठक को अग्र बायोडाटा सेंटर संचालन समिति के सदस्य अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार ने भी संबोधित करते हुए समिति द्वारा संचालित बायोडाटा केंद्र की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। तथा सभी समाज बंधुओ को इस बायोडाटा सेंटर में अधिक से अधिक अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों के विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा प्रेषित करने का आग्रह किया। बैठक के दौरान तय किया गया कि आगामी 20 सितंबर 2026 दिन- रविवार को अग्रवाल समाज के अखिल भारतीय स्तर के विधवा. विधुर. तलाकशुदा प्रत्याशियों का एक दिन का परिचय सम्मेलन हटरी धर्मशाला के प्रथम तल स्थित सभागार धर्मशाला में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किए जाने का निर्णय लिया गया एवं इस परिचय सम्मेलन के संपूर्ण जिम्मेदारी विवाह बंधन अग्र बायोडाटा केंद्र संचालन समिति के सदस्यों को दी गई। जिसमें बाहर से आने वाले समाज बंधुओ एवं प्रत्याशियों के लिए आवास एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी एवं यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से निशुल्क होगा तथा इस अवसर पर परिचय पत्रिका का भी प्रकाशन होगा
बैठक के दौरान 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव के लिए समिति गठन का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर विकास विक्कू दुल्हन। मारवाड़ी युवा मंच शाखा शक्ति एवं अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल ने जयंती महोत्सव मनाने हेतु जिम्मेदारी देने का आग्रह किया। जिस पर बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 25 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष के कार्यालय में बैठ कर आम सहमति बनाते हुए एक व्यक्ति या की संस्था को जयंती समारोह की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिस पर सभी ने अपनी सहमति प्रदान की। 23 जुलाई को हटरी धर्मशाला शक्ति में आयोजित बैठक के दौरान प्रमुख रूप से श्यामसुंदर अग्रवाल। गणेश राम अग्रवाल। अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार। गोविंद राम कथूरिया। आनंद अग्रवाल। संजय रामचंद्र। कन्हैया गोयल। मनीष कथूरिया। हरिओम अग्रवाल। राजकुमार अग्रवाल राजू। मुकेश बंसल। प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली। मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर। पीयूष कथूरिया। अमन गर्ग। अनिल अग्रवाल। गजेंद्र गज्जू डालमिया। अनुराग अग्रवाल। राजीव अग्रवाल आर के।बजरंग अग्रवाल चिंटू। राजेश अग्रवाल कृष्ण सेल्स। अजय अग्रवाल अज्जू। गोपाल अग्रवाल। हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू। पवन अग्रवाल। संजय अग्रवाल। मोनू अग्रवाल। आदित्य अग्रवाल राजा। राजेश कुमार अग्रवाल। हरिओम अग्रवाल। राहुल अग्रवाल प्रियंका। विकास अग्रवाल महामाया गेराज। ।कालू रघुनाथ अग्रवाल। विकास कुमार अग्रवाल। सुमित अग्रवाल लाफार्ज। रवी गर्ग । सीए संदीप निगानिया। प्रतीक अग्रवाल। विकास कुमार अग्रवाल पिंटू। अमित जिंदल कालू। अंश अग्रवाल। कृष्ण गर्ग। विकास अग्रवाल विक्कू दुल्हन। नारायण अग्रवाल बालाजी। आशीष गर्ग आशु। उमंग गोयल। रितेश अग्रवाल। महेश अग्रवाल। जितेंद्र अग्रवाल। राहुल अग्रवाल। अभिनव अग्रवाल। रुपेश अग्रवाल। संतोष अग्रवाल। संजय अग्रवाल बिहारी सहित काफी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे

