डायलिसिस मरीजों के लिए शक्ति के जिला चिकित्सालय में संचालित डायलिसिस सेवा केंद्र बना बेहतर सुविधा का केंद्र. 18 मई को भी 6 मरीजों की हुई डायलिसिस. अन्य जिलों के भी डायलिसिस मरिज शक्ति  आकर ले रहे सुविधा का लाभ

डायलिसिस मरीजों के लिए शक्ति के जिला चिकित्सालय में संचालित डायलिसिस सेवा केंद्र बना बेहतर सुविधा का केंद्र. 18 मई को भी 6 मरीजों की हुई डायलिसिस. अन्य जिलों के भी डायलिसिस मरिज शक्ति  आकर ले रहे सुविधा का लाभ kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

डायलिसिस मरीजों के लिए शक्ति के जिला चिकित्सालय में संचालित डायलिसिस सेवा केंद्र बना बेहतर सुविधा का केंद्र. 18 मई को भी 6 मरीजों की हुई डायलिसिस

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के जिला चिकित्सालय में विगत वर्ष प्रारंभ हुई डायलिसिस सेंटर सेवा जिले सहित आसपास के जिलों के भी डायलिसिस मरीजों के लिए सुविधा का एक बड़ा केंद्र बन चुकी है। 18 मई को भी शक्ति जिला चिकित्सालय के इस डायलिसिस सेंटर में करीब 6 मरीजो ने डायलिसिस सेवाओं का लाभ लिया तो वहीं जिन मरीजों को नियमित रूप से डायलिसिस करवाने के लिए रायपुर एवं बिलासपुर जाना पड़ता था वे अब शक्ति में ही डायलिसिस सेवा का लाभ ले रहे हैं। तो वहीं उन्हें समय की भी बचत हो रही है तो वहीं आर्थिक रूप से भी अन्य जिलों में जाने से होने वाली परेशानियों से निजात मिल रहा है। वही शक्ति शहर के एक 80 वर्षीय वरिष्ठ जन ने बताया कि वे विगत कई वर्षों से लगातार डायलिसिस करवा रहे हैं। तथा शक्ति जिला चिकित्सालय में डायलिसिस प्रारंभ होने से जहां उन्हें काफी सुविधा हुई है।तो वही शक्ति के जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की बेहतर सुविधाएं एवं पूरी सुरक्षा के साथ मरीजों को सुविधा मिल रही है। ज्ञात हो कि जिला चिकित्सालय शक्ति में जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो एवं मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में डायलिसिस सेंटर का बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी अपनी बेहतर सेवाएं देते हुए सजग़ता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading