जंतर मंतर के धरने में पहुची महिला गेस्ट टीचर को विभाग ने किया सस्पेंड. टीचर ने कहा-नीट के पेपर में दोषी कोई. भुगते हमारे बच्चे. क्या यह उचित था


जंतर मंतर के धरने में पहुची महिला गेस्ट टीचर को विभाग ने किया सस्पेंड.
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली के जंतर-मंतर पर 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुई रोहतक के एक स्कूल की महिला गेस्ट टीचर सुलेखा दलाल को विभाग ने निलंबित कर दिया है। हालांकि आदेश पत्र में निलंबन का कारण नहीं लिखा है, लेकिन इस प्रदर्शन के अगले ही दिन उनसे फोन पर जवाब भी मांगा गया था।ऐसे में निलंबन को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में रह रही शिक्षिका सुलेखा ने कहा कि कारण तो विभाग जाने, मगर पेपर लीक मामला उनके बेटे और युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। इस पर वे हार नहीं मानेंगी, चाहे कुछ भी हो जाए।सुलेखा दलाल मूल रूप से बहादुरगढ़ के मेहंदीपुर डाबौदा से हैं और रोहतक के रैनकपुरा स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में गेस्ट टीचर हैं। राजनीति से लेकर भजन गायन और सोशल मीडिया पर रील बनाने में भी सक्रिय रहती हैं।रोहतक डीईईओ की ओर से उनके निलंबन आदेश जारी कर बीईओ ऑफिस हेडक्वार्टर तय किया है। बिना अनुमति हेडक्वार्टर न छोड़ने के आदेश हैं। इधर, शिक्षिका सुलेखा दलाल ने कहा कि पेपर लीक से उनके बेटे को भी परेशानी हुई है। मगर यह केवल मेरे बेटे नहीं बल्कि लाखों युवाओं से जुड़ा मामला है। इसमें आखिर तक लड़ाई लड़ेंगी

