महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा-शक्ति जिले की बेटी ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम किया गौरवांनित, शक्ति विकासखंड के दड़ाई की DSP अंजू कुमारी को मिला राष्ट्रपति वीरता पदक, नक्सली क्षेत्र में कार्य कर बहादुरी का दिया परिचय

महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा-शक्ति जिले की बेटी ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम किया गौरवांनित, शक्ति विकासखंड के दड़ाई की DSP अंजू कुमारी को मिला राष्ट्रपति वीरता पदक, नक्सली क्षेत्र में कार्य कर बहादुरी का दिया परिचय kshititech
राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित होने वाली डीएसपी अंजू कुमारी

शक्ति जिले की बेटी ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम किया गौरवांनित, शक्ति विकासखंड के दड़ाई की DSP अंजू कुमारी को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- नवगठित शक्ति जिले के विकासखंड शक्ति के ग्राम- दड़ाई (अचानकपुर) की बेटी ने अपने कार्यों से जहां पूरे जिले तथा छत्तीसगढ़ का नाम गौरवांनित किया है, तो वहीं डीएसपी अंजू कुमारी को राष्ट्रपति वीरता पदक गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया है, तथा यह सम्मान पाने वाली अंजू कुमारी छत्तीसगढ़ की पहली महिला पुलिस अधिकारी होगी,अंजू कुमारी की इस सफलता पर जहां पुलिस महकमें ने भी उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं शक्ति जिले की जनता ने भी अपने जिले की इस बिटिया की सफलता एवं उसके कार्यों पर उन्हें बधाई दी है

DSP अंजू कुमारी जिला- दंतेवाडा में 13 जुलाई 2021 से 20 जनवरी 2025 तक पदस्थ रही,दंतेवाडा पदस्थापना के दौरान थाना- अरनपुर क्षेत्रांतर्गत नहाड़ी कैंप खोलने के लिए 10 दिसंबर 2021 को वे जिला मुख्यालय से रवाना होकर थाना- अरनपुर के काकाड़ी गांव से रोड बनाते हुए नहाड़ी गांव पहुंचकर कैंप खोला, कैंप खोलने के 7, 8 दिन बाद हो 2 रातो से लगातार नक्सली कैंप में एवं आउटर कार्डन में लगे फोर्स पर फायरिंग कर रहे थे, 17 दिसंबर को सूचना आई की चिंतलनार से नक्सली की 1 कंपनी कैंप अटैक करने के लिए आ रही है, तो उन्होंने एम्बुश का प्लान किया और इसी एंबुश में 2 महिला नक्सली को मार गिराया मौके हथियार एवं गोला बारूद बरामद किए, डीएसपी अंजू कुमारी की इस बहादुरी की जहां पूरे जिले में लोग प्रशंसा कर रहे हैं तो वहीं अंजू कुमारी भी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है, तथा अंजू कुमारी का कहना है कि वे राष्ट्र सेवा के लिए काम कर रही हैं,तथा आगे भी वे अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर देंगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading