घर में खाना बनाने वाले कुक ने कर दिया बड़ा खेल- अलमारी तोड़कर करीब 50 लाख रुपए नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात ले उड़ा रसोईया. अति विश्वास में कुक के भरोसे घर छोड़ना महंगा पड़ा मलिक को. अशोका आइकॉन रायपुर में हुई घटना ने नींद उड़ा दी है उच्च घरानों की




घर में खाना बनाने वाले कुक ने कर दिया बड़ा खेल- अलमारी तोड़कर करीब 50 लाख रुपए नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात ले उड़ा रसोईया. अति विश्वास में कुक के भरोसे घर छोड़ना महंगा पड़ा मलिक को. अशोका आइकॉन रायपुर में हुई घटना ने नींद उड़ा दी है उच्च घरानों की
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकन में करोड़ों की चोरी की वारदात सामने आई है. दिनदहाड़े घर में अलमारी तोड़कर 51.50 रुपए कैश समेत सोने-चांदी के जेवरात पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया. चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 70 लाख रुपए आंकी गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर चोरी का आरोप लगाया. आशंका जताई कि इसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सोसाइटी में आने-जाने वाली की डिटेल्स के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. वहीं पुलिसकर्मी आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुटे गए हैं
बड़े घरानों में कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया जाता है मकान
वर्तमान समय में देखा जाता है कि समाज के उच्च वर्ग में कर्मचारियों के भरोसे पूरे मकान को छोड़ दिया जाता है. तथा कर्मचारी ही मकान की देखरेख करते हैं एवं उच्च घराने के लोगों को अपनी संपत्ति की भी चिंता नहीं होती तथा इन कर्मचारियों के भरोसे ही मकान की देखरेख कभी-कभी मकान मालिकों को भारी महंगी पड़ जाती है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण अशोका आइकान में हुई यह घटना है







