*G L NEWS*छत्तीसगढ़रायपुरसक्ती

दूरस्थ पहाड़ी अंचल के गांव में पीएम आवास का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर तोपनो, जिले के धान खरीदी केदो में सतत निरीक्षण कर रहे हैं अधिकारी, प्रतिदिन किसानो की सुविधा के लिए कट रहे टोकन, दिव्यांग को मिली मोट्रेट ट्राई साइकिल, शांति कर्ष को मिली 4 लाख की सहायता राशि, खेलो इंडिया के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल

दूरस्थ पहाड़ी अंचल के गांव में पीएम आवास का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर तोपनो, जिले के धान खरीदी केदो में सतत निरीक्षण कर रहे हैं अधिकारी, प्रतिदिन किसानो की सुविधा के लिए कट रहे टोकन, दिव्यांग को मिली मोट्रेट ट्राई साइकिल, शांति कर्ष को मिली 4 लाख की सहायता राशि, खेलो इंडिया के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल kshititech
पीएम आवास का निरीक्षण करते कलेक्टर साहब

रैन खोल पहुंचे जिले के कलेक्टर

दूरस्थ पहाड़ी अंचल के गांव में पीएम आवास का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर तोपनो, जिले के धान खरीदी केदो में सतत निरीक्षण कर रहे हैं अधिकारी, प्रतिदिन किसानो की सुविधा के लिए कट रहे टोकन, दिव्यांग को मिली मोट्रेट ट्राई साइकिल, शांति कर्ष को मिली 4 लाख की सहायता राशि, खेलो इंडिया के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

कलेक्टर ने रैनखोल पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों का किया निरीक्षण*

  सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने हेतु विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम रैनखोल पहुंचकर हितग्राहियों के आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता, प्रगति एवं लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम रैनखोल, ऋषभतीर्थ निवासी श्री कार्तिक राम धनवार के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का अवलोकन किया। इस अवसर पर लाभार्थी कार्तिक राम धनवार ने बताया कि वे वर्षों से कच्चे एवं जर्जर मकान में निवास कर रहे थे। मिट्टी की दीवारों से बने पुराने घर में रहना जोखिम भरा और अत्यंत कठिन था। प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिलने के पश्चात पात्रता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हुआ, जिसके फलस्वरूप आज उनका स्वयं का मजबूत, सुरक्षित एवं टिकाऊ पक्का मकान बन रहा है। कलेक्टर ने आवास निर्माण की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए योजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके साथ ही कलेक्टर श्री तोपनो शासकीय प्राथमिक शाला रैनखोल में छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर पर पहुंचे क्षेत्र के बच्चों से उनके पढ़ाई के बारे मे जानकारी ली तथा भविष्य में क्या बनना चाहते हैं जैसे कुछ सामान्य सवाल पूछकर उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किए। इसके साथ ही इस अवसर पर कलेक्टर ने क्षेत्र के ग्रामीणों से भी आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के इस नेक कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह, जिलाध्यक्ष श्री रामनरेश यादव, श्री संजय रामचन्द्र, श्री गोविंद देवांगन, श्री मनोज सोनी, श्री दीपक गुप्ता, श्री अनूप अग्रवाल, श्री कॄष्णकुमार गवेल, श्री भुरु अग्रवाल, श्री मोहन साहू, श्री पुरषोतम खुटे, श्रीमती नेहा गुप्ता, श्री नारायण राठौर, श्री गोपाल गौतम, श्री तुलेश जायसवाल, श्रीमती विघा साहू, श्रीमती दीपमाला राठौर, श्रीमती अनिता सिह, श्री दुर्गेश राठौर, श्री विनय साहू, श्री राजा गुप्ता व ग्राम के सरपंच आदि उपस्थित रहे

ग्राम कांसा निवासी श्री मुकेश को मिली निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसायकल,स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के साथ मुकेश अब समाज की मुख्य धारा से जुड़कर कर रहे बेहतर जीवन यापन

 सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के विभिन्न विभागों अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा लाभांवित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित जनहितकारी योजनाओं से जिले के विभिन्न दिव्यांगजनो की जिंदगी बदल रही हैं। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना से तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कांसा निवासी श्री मुकेश प्रसाद बरेठ जो दोनों पैरों से 80 प्रतिशत् अस्थि बाधित दिव्यांग है, उन्हें लाभान्वित किया गया है। श्री मुकेश प्रसाद बरेठ को मोटराइज्ड ट्राइसायकल मिलने से अब वे आसानी से अपना सिलाई का कार्य कर पा रहे हैं और स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भरता के साथ समाज की मुख्य धारा से जुड़कर बेहतर जीवन यापन कर रहे हैं। श्री मुकेश ने बताया कि सिलाई दुकान उनके घर से लगभग 6-7 किलोमीटर दूर है इसलिए सिलाई दुकान तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था और दूसरों पर निर्भर भी रहना पड़ता था। तभी छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत जिला कार्यालय समाज कल्याण सक्ती द्वारा श्री मुकेश प्रसाद बरेठ को मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान किया गया जिससे उनको सिलाई दुकान आने जाने व दिनचर्या के काम करने में आसानी हो रही है।मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिल जाने से श्री मुकेश प्रसाद बरेठ का जीवन बहुत आसान हो गया है। उनके चेहरे की खुशी जैसे बयां कर रही हो ‘अब उन्हें मोटराईज्ड ट्रायसायकल के माध्यम से सिलाई दुकान आने जाने में आसानी होगी एवं रोजमर्रा के कार्यों को आसानी से कर सकेंगे। श्री मुकेश प्रसाद बरेठ ने शासन प्रशासन से प्राप्त इस सहयोग के लिए कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो और समाज कल्याण विभाग का सहृदय आभार व्यक्त किया है।

कलेक्टर के निर्देशन पर अधिकारी लगातार कर रहे जिले के धान उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण

सक्ती-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। किसानों से सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से धान खरीदी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री विनोद सेन द्वारा धान उपार्जन केंद्र सुलौनी, सिंघरा, सोनादुला और सकर्रा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक मशीन की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, धान की मानक स्टैकिंग व्यवस्था, नए एवं पुराने जूट बारदाने, तिरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है तथा निरीक्षण संबंधी जानकारी कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान विक्रय के दौरान किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही धान खरीदी कार्य की नियमित निगरानी के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। बता दे कि शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 31 जनवरी 2026 तक सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य जारी है

आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

सक्ती-राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-6 क्रमांक 4 परिशिष्ट “एक” प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अनुदान के लिए निर्धारित मापदंडों तथा दरों के तहत चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती जिले के तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम फरसवानी निवासी मृतक स्व. श्री गीतेश कर्ष को नदी के पानी में डुबने के कारण मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस मृतक के माता श्रीमती शांति कर्ष, पति स्व. श्री बृहस्पति लाल को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपये भुगतान किए जाने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों के अधीन प्रदान की गई है

खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 हेतु राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 06 से 08 जनवरी तक

सक्ती-भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 के प्रथम संस्करण का आयोजन छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी 2026 से किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 06 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में रखा गया है। चयन ट्रायल के माध्यम से महिला एवं पुरूष वर्ग की छत्तीसगढ़ राज्य दल का गठन किया जायेगा। खेलों इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन का सशक्त अवसर प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ राज्य खेल प्रतिभाओं से समृध्द है तथा राज्य के विभिन्न जिलों में वैटलिफ्टिंग, तीरांदाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती, तैराकी, फुटबाल एवं हॉकी जैसे खेलों में उत्कृष्ट क्षमता वाले खिलाड़ी उपलब्ध है। उक्त चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए यह आवश्यक है कि खिलाडी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी हो तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हो। आयु सीमा महिला एवं पुरूष दोनों वर्गो के लिए खुली रखी गई है। चयन ट्रायल के समय खिलाड़ियों को अपना मूल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड या स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से चयन ट्रायल हेतु पंजीकरण कर सकते हैं।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 217854.44 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी,धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 3299 टोकन

सक्ती-प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान जारी है। जिसके तहत समर्थन मूल्य पर सक्ती जिले में अब तक 126 केंद्रों में कुल 217854.44 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 126 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिला सक्ती में आज दिनांक 01 जनवरी 2026 को धान खरीदी हेतु जिले के 126 उपार्जन केन्द्रों में 3299 टोकन जारी हुआ है। जिसमें 16031.35 मेट्रिक टन धान खरीदी होना है। आज दिनांक को शाम 05 बजे तक जिला के उपार्जन केन्द्रों में कुल 9425.20 मेट्रिक टन धान खरीदी हुआ है। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा।

दूरस्थ पहाड़ी अंचल के गांव में पीएम आवास का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर तोपनो, जिले के धान खरीदी केदो में सतत निरीक्षण कर रहे हैं अधिकारी, प्रतिदिन किसानो की सुविधा के लिए कट रहे टोकन, दिव्यांग को मिली मोट्रेट ट्राई साइकिल, शांति कर्ष को मिली 4 लाख की सहायता राशि, खेलो इंडिया के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल kshititech
दिव्यांग को मिली मोटरेट ट्राई साइकिल
दूरस्थ पहाड़ी अंचल के गांव में पीएम आवास का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर तोपनो, जिले के धान खरीदी केदो में सतत निरीक्षण कर रहे हैं अधिकारी, प्रतिदिन किसानो की सुविधा के लिए कट रहे टोकन, दिव्यांग को मिली मोट्रेट ट्राई साइकिल, शांति कर्ष को मिली 4 लाख की सहायता राशि, खेलो इंडिया के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल kshititech
शक्ति जिले में धान खरीदी केदो का अधिकारी कर रहे निरीक्षण

प्रातिक्रिया दे

Back to top button