अग्रवाल युवा मंच द्वारा एजुकेटेड युवक-युवती परिचय सम्मेलन 10–11 जनवरी को, तारक मेहता फ्रेम की बावरी होगी लोगों के बीच, बाबा श्याम के भजनों का भी होगा आयोजन, अध्यक्ष नितेश, महामंत्री पंकज एवं कोषाध्यक्ष क्षितिज ने दी जानकारी



अग्रवाल युवा मंच द्वारा एजुकेटेड युवक-युवती परिचय सम्मेलन 10–11 जनवरी को, तारक मेहता फ्रेम की बावरी होगी लोगों के बीच, बाबा श्याम के भजनों का भी होगा आयोजन, अध्यक्ष नितेश, महामंत्री पंकज एवं कोषाध्यक्ष क्षितिज ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल युवा मंच द्वारा “एजुकेटेड अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन” का आयोजन दिनांक 10 एवं 11 जनवरी को किया जा रहा है। यह सम्मेलन समाज के एजुकेटेड युवक-युवतियों को विवाह से पूर्व एक गरिमामय, सुरक्षित एवं सकारात्मक परिचय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।मंच के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, महामंत्री पंकज अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष क्षितिज अग्रवाल ने बताया कि बदलते सामाजिक वातावरण में विवाह जैसा महत्वपूर्ण निर्णय विचार-विमर्श और समझदारी के साथ लिया जाना चाहिए। इसी दिशा में यह परिचय सम्मेलन एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे परिवारों एवं प्रतिभागियों को सुव्यवस्थित परिचय एवं संवाद का अवसर प्राप्त होगा।मंच के महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, पारिवारिक सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में सार्थक योगदान देगा। सम्मेलन के संयोजक कन्हैया अग्रवाल एवं हरिवल्लभ अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और पूरे छत्तीसगढ़ से शिक्षित युवक-युवतियों का पंजीयन किया जा रहा है। प्रदेश कोषाध्यक्ष क्षितिज अग्रवाल ने बताया कि परिचय सम्मेलन के दौरान 10 जनवरी की शाम श्याम बाबा भजन संध्या का आयोजन किया गया है,जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मयंक बिंदल एवं मयूर बिंदल (डोंगरगढ़) एवं प्रियांशु मित्तल (रायपुर) अपनी प्रस्तुति देंगे साथ ही
10 एवं 11 जनवरी को परिचय सम्मेलन के दौरान लोकप्रिय टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा” की कलाकार ‘बावरी’ (मोनिका भदोरिया) कार्यक्रम में विशेष रूप से युवक एवं युवती का परिचय लेने के लिए उपस्थित रहेंगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन पूर्णत: सामाजिक एवं परिचय आधारित है, जिसमें प्रतिभागियों एवं उनके परिजनों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं,आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।






