कलेक्टर तोपनो एवं सीएमएचओ पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में टीबी के रोगियों को पोषण आहार का हुआ वितरण, शक्ति जिले में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पोरथा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वेदांता ग्रुप के सहयोग से हुआ वितरण





कलेक्टर तोपनो एवं सीएमएचओ पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में टीबी के रोगियों को पोषण आहार का हुआ वितरण, शक्ति जिले में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वेदांता ग्रुप के सहयोग से हुआ वितरण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल के खबर
सक्ती-जिला प्रशासन एवं वेदांता लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरथा में टीबी रोगियों के लिए पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई। जिले में क्षय रोग उन्मूलन एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय उपलब्धि के रूप में, वेदांता लिमिटेड के छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लाट, सिंधितराई के सौजन्य से निक्षय मित्र योजना अंतर्गत जिले के 50 टीबी रोगियों को गोद लिया गया है। इस तारतम्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरथा में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल की उपस्थिति में टीबी रोगियों को पोषण आहार (फूड बास्केट) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वेदांता पावर प्लांट की ओर से हेड सीएसआर (पावर सेक्टर) सुश्री कृतिका भट्ट, हेड सीएसआर वीएलसीटीपीपी श्री दीपक विश्वकर्मा, सीएसआर कोऑर्डिनेटर श्री योगेंद्र डंसेना एवं टीम मेंबर श्री सेंधन अमुथान उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एबीपीएमजेएवाई डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस. आर. सिदार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री कीर्ति बड़ा, डीपीसी एबीपीएमजेएवाई श्री एस खान, टीबी कार्यक्रम प्रभारी श्री विनोद राठौर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरथा का स्टाफ उपस्थित रहे।
06 माह तक सतत पोषण सहायता का निर्णय
उल्लेखनीय है कि वेदांता लिमिटेड के सौजन्य से आज 50 अत्यंत वृद्ध एवं आर्थिक रूप से कमजोर टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए। साथ ही वेदांता समूह द्वारा आगामी 06 माह तक प्रतिमाह 50-50 फूड बास्केट उपलब्ध कराए जाने का मानवीय एवं प्रशंसनीय निर्णय लिया गया है।
वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल
कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत वय वंदना श्रेणी के आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल द्वारा शासन की इस महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराए जा रहे निःशुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रक्रिया का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया।






