धन्यवाद शक्ति पुलिस-शक्ति पुलिस ने कमाल कर दिया- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चलती ट्रकों से बोरे चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार. ट्रक मालिक थे बेहद परेशान. बढ़ रही थी चोरी की घटनाएं। गैंग के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी

धन्यवाद शक्ति पुलिस-शक्ति पुलिस ने कमाल कर दिया- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चलती ट्रकों से बोरे चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार. ट्रक मालिक थे बेहद परेशान. बढ़ रही थी चोरी की घटनाएं। गैंग के अन्य सहयोगियों की तलाश जारी kshititech
शक्ति पुलिस की गिरफ्त में चोर

शक्ति पुलिस ने कमाल कर दिया- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चलती ट्रकों से बोरे चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार. ट्रक मालिक थे बेहद परेशान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -विगत दिनों शक्ति के नंदेली भाटा चौक के आसपास चलती ट्रकों से बोरे चोरी कर लेने वाले चोरों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी। तथा क्षेत्र के ट्रक मालिक भी बहुत परेशान थे। तथा उन्होंने शक्ति पुलिस को उपरोक्त पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज एवं कार्रवाई करने की मांग की थी जिस पर शक्ति पुलिस के टीआई लखन पटेल की सक्रियता से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।दिनांक : 15.06.2026
थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.)अपराध क्रमांक : 269/2026धारा : 305(ग) बीएनएस के तहत चलते ट्रक पर चढ़कर चावल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है।आरोपी नितिन कुमार पटेल निवासी नंदेली से 50 किलोग्राम चोरी का चावल बरामद किया गया है घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संकेत गोयल पिता विमल कुमार गोयल, निवासी वार्ड क्रमांक 14 सक्ती द्वारा थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09.06.2026 को उसके ट्रक क्रमांक CG15 KL 9002 में मारुति एग्रोवेट राइस मिल सरवानी से 580 बोरी सी.एम.आर. चावल लोड कर शासकीय गोदाम टेमर भेजा गया था। गोदाम में माल उतारने के दौरान 50-50 किलोग्राम की तीन बोरी चावल कम पाई गई। चालक से पूछताछ करने पर उसे घटना की जानकारी नहीं होना बताया गया।प्रार्थी द्वारा सरवानी से टेमर मार्ग में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। दिनांक 14.06.2026 को टेमर स्थित एक फर्नीचर दुकान के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराते हुए दिखाई दिया तथा दो अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर उससे बातचीत करते हुए नजर आए। उक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना प्रतीत होने पर थाना सक्ती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई। जांच के दौरान चलते ट्रक में चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराने वाले आरोपी की पहचान नितिन कुमार पटेल पिता संतोष कुमार पटेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी नंदेली, थाना सक्ती के रूप में हुई।आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रक से 03 बोरी चावल चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए चावल के बंटवारे में उसके हिस्से में आए 50 किलोग्राम चावल को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया।आरोपी नितिन कुमार पटेल द्वारा अपराध करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading