टेमर पंचायत में मितानिन दिवस पर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने किया मितानिन बहनों का सम्मान. सरपंच जी ने कहा- मितानिन बहने गांव के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने देती हैं अपनी सेवाएं






टेमर पंचायत में मितानिन दिवस पर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने किया मितानिन बहनों का सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -23 नवंबर को शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत टेमर में सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में मितानिन दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम राष्ट्र पिता महात्मा गांघी जी की पूजा अर्चना कर मितानिनो को शाल और श्री फल देकर सम्मानित किया गया। तथोई शोषण पर सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने मितानिन बहनों की सेवाओं को पूरे ग्राम पंचायत के लिए एक महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मितानिन बहाने पूरे समय लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति जागरूक करने अपना योगदान देती हैं। एवं पूरे गांव के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी देती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फूल कुंवर साहू जमुना पटेल रामकुमार देवागन ग्राम पटेल रेवतीनंदन पटेल योगिता घनश्याम पटेल उप सरपंच मितानिनो में नीरा बाघमारे पूर्णिमा कुम्हार रमला यादव संतोषी बरेठ रमेश्वरी बरेठ चंद्रकला यादव योगेश्वरी पटेल जानकी पटेल मीना भार्गव श्रुति यादव अरुण पटेल पूजा बंजारा मोहन साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे





