तकनीकी क्षेत्र के युवाओं को दीक्षांत समारोह में उनकी प्रतिभा की डिग्री प्रदान की नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने- अवसर था शक्ति जिला मुख्यालय के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह का. श्री अग्रवाल ने कहा- तकनीकी कौशल युवाओं के स्वरोजगार का सशक्त माध्यम






तकनीकी क्षेत्र के युवाओं को दीक्षांत समारोह में उनकी प्रतिभा की डिग्री प्रदान की नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने- अवसर था शक्ति जिला मुख्यालय के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह का. श्री अग्रवाल ने कहा- तकनीकी कौशल युवाओं के स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) सक्ती में 23 नवंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सक्ती के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर परराहुल अग्रवाल, कालू रघुनाथ, शुभम अग्रवाल सहित संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री हासिल करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के अंदर कौशल विकास और किसी कार्य को बेहतर तरीके से करने का हुनर भी होना चाहिए। शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी दक्षता युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि जिस विद्यार्थी के पास शिक्षा के साथ हुनर होता है, वह अपने लिए रोजगार के अवसर तलाशने के साथ स्वयं भी रोजगार उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का जीवन में उपयोग करने तथा निरंतर नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अपने पैरों पर खड़े होने का महत्वपूर्ण माध्यम है।दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई शक्ति के भी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे तथा अधिकारियों ने भी आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद भी दिया





