बड़ी खबर-रेलवे स्टेशनों में अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए नहीं लगना होगा लाइन में. प्लेटफार्म में उनके स्थान पर ही आकर एम यू टी ए सहायक उपलब्ध करवाएगा टिकट. बस के कंडक्टर की तरह अब मिलेगी रेल यात्रियों को भी सुविधा




बड़ी खबर-रेलवे स्टेशनों में अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए नहीं लगना होगा लाइन में. प्लेटफार्म में उनके स्थान पर ही आकर एम यू टी ए सहायक उपलब्ध करवाएगा टिकट. बस के कंडक्टर की तरह अब मिलेगी रेल यात्रियों को भी सुविधा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय रेलवे ने रेलवे स्टेशनों में अनारक्षित टिकट प्राप्त करने के लिए रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा प्रारंभ कर दी है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चाँपा स्टेशन पर ‘M-UTS सहायक’ व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सुगम हो रही है। बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन में प्रारंभ हुई इस सुविधा से जहां रेल यात्रियों में भी प्रसन्नता देखी जा रही है। तो वहीं अब टिकट काउंटर पर लाइन लगने की कतार से भी उन्हें मुक्ति मिलेगी।
क्या है एम यूटीएस सहायक सुविधा
भारतीय रेलवे में M-UTS सहायक (Mobile Unreserved Ticketing System Sahayak) एक ऐसी योजना है जिसके तहत भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर यात्रियों को तुरंत अनारक्षित (जनरल) टिकट देने के लिए सहायकों की नियुक्ति की जाती है।इस योजना का मुख्य उद्देश्य और कार्य
01-टिकट वितरण. M-UTS सहायक हाथ में पकड़े जाने वाले मोबाइल डिवाइस और पोर्टेबल थर्मल प्रिंटर की मदद से प्लेटफॉर्म या स्टेशन परिसर में घूमकर यात्रियों को सीधे जनरल टिकट जारी करते हैं (जैसे बस कंडक्टर करते हैं)।
02-भीड़ कम करना. इसका उद्देश्य टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और रेलवे के वाणिज्यिक कर्मचारियों (Commercial Staff) को टिकट चेकिंग जैसे अन्य कार्यों के लिए मुक्त करना है।
पायलट प्रोजेक्ट वाले प्रमुख स्टेशन
रेलवे बोर्ड द्वारा इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर देश के 5 बड़े (NSG-1 श्रेणी के) स्टेशनों पर शुरू किया गया:
- मुंबई सीएसएमटी.नई दिल्ली.हावड़ा.चेन्नई सेंट्रल.केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशनों में भी यह योजना प्रारंभ कर दी गई है
एम यूटीएस सहायक योजना हेतु पात्रता और चयन नियम
01-न्यूनतम योग्यता. आवेदक स्थानीय जिले का निवासी होना चाहिए, उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
02-प्राथमिकता. चयन में सबसे पहली प्राथमिकता सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों (Retired Railway Staff) को दी जाती है (बशर्ते उन्हें सेवा से बर्खास्त न किया गया हो)। उनके बाद ही निजी व्यक्तियों (Private Individuals) के आवेदनों पर विचार किया जाता है।
योजना के अंतर्गत वित्तीय शर्तें और जमा राशि (Deposits)
Rail Staff Diary के नीतिगत विवरणों के अनुसार, इस कार्य के लिए आवेदकों को कुछ सुरक्षा राशि जमा करनी होती है:
बयाना राशि (EMD). सभी आवेदकों के लिए ₹10,000।
सिक्योरिटी डिपॉजिट (Refundable). निजी व्यक्तियों के लिए ₹1,00,000 और सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के लिए ₹20,000।
एडवांस टिकट डिपॉजिट (ATD). प्रति टिकट रोल कम से कम ₹50,000 अग्रिम जमा करना अनिवार्य है।।






