30 नवंबर को शक्ति पहुंचेगी स्वदेशी संकल्प यात्रा, बुधवारी बाजार में होगा कार्यक्रम का आयोजन,कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच ने की है पहल, शंकर लाल अग्रवाल ने दी जानकारी, 2500 किलोमीटर की यात्रा एवं 21 दिसंबर तक होगा यात्रा का संचालन

30 नवंबर को शक्ति पहुंचेगी स्वदेशी संकल्प यात्रा, बुधवारी बाजार में होगा कार्यक्रम का आयोजन,कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच ने की है पहल, शंकर लाल अग्रवाल ने दी जानकारी, 2500 किलोमीटर की यात्रा एवं 21 दिसंबर तक होगा यात्रा का संचालन kshititech
स्वदेशी संकल्प यात्रा
30 नवंबर को शक्ति पहुंचेगी स्वदेशी संकल्प यात्रा, बुधवारी बाजार में होगा कार्यक्रम का आयोजन,कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच ने की है पहल, शंकर लाल अग्रवाल ने दी जानकारी, 2500 किलोमीटर की यात्रा एवं 21 दिसंबर तक होगा यात्रा का संचालन kshititech
छत्तीसगढ़ में स्वदेशी संकल्प यात्रा का 27 नवंबर को आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम

30 नवंबर को शक्ति पहुंचेगी स्वदेशी संकल्प यात्रा, बुधवारी बाजार में होगा कार्यक्रम का आयोजन,कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच ने की है पहल, शंकर लाल अग्रवाल ने दी जानकारी, 2500 किलोमीटर की यात्रा एवं 21 दिसंबर तक होगा यात्रा का संचालन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई स्वदेशी सामानों की जागरूकता को लेकर स्वदेशी संकल्प यात्रा 30 नवंबर दिन- रविवार को दोपहर 3:00 बजे शक्ति पहुंचेगी, इस यात्रा का स्वागत करने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3:00 बजे शक्ति शहर के बुधवारी बाजार स्थित अटल परिसर के पास आयोजित किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए कैट के पदाधिकारी शंकर लाल अग्रवाल शंकर सेल्स शक्ति ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी सामानों के प्रति जागरूकता लाना है एवं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों में यह यात्रा पहुंचकर स्वदेशी अभियान को गति दे रही है, शंकर लाल अग्रवाल ने समस्त नागरिक बंधुओ को 30 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे इस यात्रा के आगमन पर इसका जोरदार स्वागत करने एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है

27 नवंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचे संकल्प यात्रा

छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित होने वाली स्वदेशी संकल्प यात्रा प्रभारी राजेन्द्र खाटवानी, प्रदेश कार्याध्यक्ष विक्रम सिंहदेव और प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर बजाज ने बताया कि स्वदेशी संकल्प यात्रा का छत्तीसगढ़ में प्रवेश 27 नवम्बर को हुआ। यह यात्रा 21 दिसंबर तक Arvind के विभिन्न जिलों में भ्रमण करते हुए लगभग 2500 किलोमीटर की व्यापक यात्रा पूरी करेगी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सिंह ने दिखाई हरी झंडी, स्वदेशी अपनाने के लिए करेगी जागरुक

राजनांदगांव से स्वदेशी संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई. 2500 किलोमीटर की इस यात्रा में लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरुक किया जाएगा. स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी संकल्प यात्रा की शुरुआत की. कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने किया. इस दौरान स्वदेशी अपनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. ये यात्रा गुरु नानक चौक से शुरू हुई. यात्रा प्रदेश के प्रमुख शहरों से होते हुए लगभग 2500 किलोमीटर का सफर तय करेगी.

स्वदेशी सामान को अपनाने के लिए जागरुकता

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया है. इस दौरान पर्यटन मंडल के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसमें स्वदेशी अपनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं. यात्रा के शुभारंभ के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच और कैट के स्वदेशी संकल्प यात्रा छत्तीसगढ़ में 25 दिनों तक यात्रा करके स्वदेशी सामानों का उपयोग करने का आह्वान करेगी. ये यात्रा राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अभियान का हिस्सा है. छत्तीसगढ़ में भी व्यापक रूप से इसकी शुरुआत राजनांदगांव से हुई है. यहां से चलकर यात्रा पूरे छत्तीसगढ़ की परिक्रमा करेगी. इस यात्रा का विषय यही है कि स्वदेशी, स्वालंबन, स्वराज और स्वाभिमान इन चार चीजों को लेकर लोगों को जागरुक किया जाए. ताकि स्थानीय वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो सके,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि स्वदेशी की ओर लोगों को जागरूक करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है. स्वदेशी संकल्प यात्रा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से होकर गुजरेगी. जिस शहर में यात्रा का ठहराव होगा, वहां पर यात्रा में शामिल सदस्य स्वदेशी को अपनाने और विदेशी को छोड़ने का संकल्प लोगों को दिलवाएंगे.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading