जैन समाज नैला जांजगीर के अध्यक्ष चुने गए सुशील जैन, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, संत निवास हेतु भवन क्रय करेगा समाज, सुशील जैन ने कहा- समाज के संगठन को करेंगे मजबूत, युवा वर्ग को मंदिर दर्शन एवं संगठन की मुख्य धारा से जोड़ने का होगा प्रयास

जैन समाज नैला जांजगीर के अध्यक्ष चुने गए सुशील जैन, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, संत निवास हेतु भवन क्रय करेगा समाज, सुशील जैन ने कहा- समाज के संगठन को करेंगे मजबूत, युवा वर्ग को मंदिर दर्शन एवं संगठन की मुख्य धारा से जोड़ने का होगा प्रयास kshititech
जैन समाज नैला के नवनिर्वाचित ऊर्जावान पदाधिकारी

जैन समाज नैला जांजगीर के अध्यक्ष चुने गए सुशील जैन, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, संत निवास हेतु भवन क्रय करेगा समाज, सुशील जैन ने कहा- समाज के संगठन को करेंगे मजबूत

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- जैन समाज नैला की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें समाज के विकास और संगठन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी गठित करने तथा संत निवास हेतु मकान क्रय करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। यह समाज के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।समाज के युवा वर्ग के मंदिर दर्शन एवं नियमित पूजा में कम सहभागिता पर भी गंभीर चर्चा की गई और युवा वर्ग को पुनः सक्रिय रूप से समाज से जोड़ने का संकल्प लिया गया।पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कुछ पद अभी रिक्त हैं, जिन्हें शीघ्र ही भरा जाएगा।इस अवसर पर समाज के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया तथा हमारे आदरणीय बुजुर्गों का भी सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।हमें अत्यंत हर्ष है कि अध्यक्ष पद पर आदरणीय सुशील जैन जी को सर्वसम्मति से चुना गया

आप सदैव समाज हित में अग्रणी रहते हैं, नियमित पूजा-पाठ एवं मुनि संघ के आहार विहार में सक्रिय सहभागिता निभाते हैं।आपको अध्यक्ष पद हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ। सभी सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अध्यक्ष-सुशील कुमारजैन,उपाध्यक्ष विकास जैन,उपाध्यक्ष प्रभात जैनसचिव अमित जैन,सह सचिव सुरेश जैन जैनस्वीट्स),कोषाध्यक्ष – रवि जैन,आहार विहार प्रमुख- आनंद जैन,पूजन व्यवस्था प्रमुख- सौरभ सुपर बैग,सोशल मीडिया प्रभारी-प्रेरित जैन,नवयुवक मंडल अध्यक्ष – धीरज जैन,कार्यकारिणी सदस्यो का चयन किया गया। सभी चयनित पदाधिकारियों को नैला के सभी सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष श्री प्रकाश जी मोदी, श्री नरेंद्र जी गुरु कृपा परिवार, राजेश रज्जन जी रायपुर, देवेंद्र जी छाबड़ा वैशाली नगर ने बधाई दी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading