शक्ति के युवा व्यवसायी अंकित अग्रवाल को अल्ट्राटेक सीमेंट ने रिटेलर मीट के दौरान दिया शानदार विक्रेता का अवार्ड- 2025-26 के लिए अंकित को मिला यह बड़ा सम्मान. जिला मुख्यालय में सिद्धिविनायक ट्रेडर्स ने बिक्री का स्थापित किया है रिकॉर्ड




शक्ति के युवा व्यवसायी अंकित अग्रवाल को अल्ट्राटेक सीमेंट ने रिटेलर मीट के दौरान दिया शानदार विक्रेता का अवार्ड- 2025-26 के लिए अंकित को मिला यह बड़ा सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में सर्वाधिक प्रतिष्ठित अल्ट्राटेक सीमेंट की रिटेलर मीट बिलासपुर के होटल ग्रैंड लोटस में संपन्न हुई।इस आयोजन में जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से कंपनी के डीलर मौजूद थे तो वहीं जिला मुख्यालय शक्ति के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक ट्रेडर्स के संचालक अंकित अग्रवाल को अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा शानदार विक्रेता का सम्मान किया अवार्ड प्रदान किया गया इस दौरान जहां कंपनी ने अंकित अग्रवाल को सम्मानित करते हुए बताया कि आपके द्वारा कंपनी के प्रोडक्ट को ग्राहकों तक बहुत ही सुंदर ढंग से पहुंचाते हुए आज सर्वाधिक बिक्री की जा रही है तथा सिद्धि विनायक ट्रेडर्स ने आज अल्ट्राटेक सीमेंट की बिक्री में एक बेहतर मुकाम हासिल किया है जो कंपनी के लिए एक बहुत बड़ी गौरव की बात है इस दौरान अंकित अग्रवाल ने भी इस सम्मान पर कंपनी के सभी अधिकारियों का भी धन्यवाद दिया तथा कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट की क्वालिटी और गुणवत्ता से आज ग्राहकों में बहुत प्रसन्नता है तथा इस कंपनी ने अपनी गुणवत्ता आज भी बरकरार रखी हुई है







