कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन, कमल कराटे अकादमी ने करी पहल, डीपीएस राजनांदगांव की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक, विद्यालय की प्रिंसिपल निर्मला सिंह ने दी जानकारी

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन, कमल कराटे अकादमी ने करी पहल, डीपीएस राजनांदगांव की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक, विद्यालय की प्रिंसिपल निर्मला सिंह ने दी जानकारी kshititech
बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा
कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन, कमल कराटे अकादमी ने करी पहल, डीपीएस राजनांदगांव की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक, विद्यालय की प्रिंसिपल निर्मला सिंह ने दी जानकारी kshititech
बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा
कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन, कमल कराटे अकादमी ने करी पहल, डीपीएस राजनांदगांव की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक, विद्यालय की प्रिंसिपल निर्मला सिंह ने दी जानकारी kshititech
कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा

कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन, कमल कराटे अकादमी ने करी पहल, डीपीएस राजनंदगांव की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-कमल कराटे एकादमी कराटे स्कूल ममता नगर कलेक्ट्रेट के पीछे गली नं.3 राजनांदगांव के कराटे छात्र-छात्राओं की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित कर परीक्षक द्वारा परीक्षाएं ली गई।
छात्र-छात्राओं ने बड़ी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए परीक्षा पास किया, जिसमें सर्वप्रथम कु. सुभता श्रीवास्तव ने ब्लैक बेल्ट प्राप्त किया उसी तरह कु.पलक नेमा ग्रीन बेल्ट एवं कु.रश्मि गंगबेर ने एलो बेल्ट व कु. सिवन्या पाठक एलो बेल्ट प्राप्त किया इनकी सफलता पर अभिभावक तथा परिजनों ने इन्हें शुभकामनाएं दी। परीक्षा के बाद सेम्पाई काजल यादव सेम्पाई आदित्य देवागंन, सेम्पाई लवयांश लहरी उपस्थित रहें, मोबाइल नंबर-9302442405 पर उक्त छात्र-छात्राएं सेन्साई कमल पुजन से कराटे परिक्षण प्राप्त कर रहें हैं।

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक

सक्ति- पिछले कई वर्षों की विजेता दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है,दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की बालिका बास्केटबाॅल टीम ने महेंद्रगढ़ में दिनांक 9-13 सितम्बर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता,फायनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की टीम ने गुरूनानक पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ को 83-46 पांइट से परास्त किया ।उक्ताशय की जानकारी देते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की प्राचार्या श्रीमती निर्मला सिंह ने बताया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल पिछले कई वर्षों से इस प्रतियोगिता की विजेता टीम है।अपने पहले लीग मैच में गुरूनानक मिशन स्कूल पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश की टीम को 21-07 अंको से ,दुसरे लीग मैच में दिल्ली पब्लिक स्कूल हैदराबाद को 30-17 अंको से परास्त किया ,तीसरे लीग मैच में ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल निमच को 47-20 अंको से परास्त कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।क्वार्टर फाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की टीम ने डी ए वी लुधियाना को 37-7 अंको से ,सेमीफाइनल में एपेक्स स्कूल दिल्ली को 61-34 अंको से परास्त कर फायनल में पहुंची।फायनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव की टीम ने गुरूनानक स्कूल चंडीगढ़ को 83-46 से परास्त कर स्वर्ण पदक जीता,दिल्ली पब्लिक स्कूल इस प्रतियोगिता की विजेता टीम स्कूल गेम्स फेडरेशन के नेशनल में सीधे भाग लेगी,कोडापे ,काम्या झा ,सोफी सिका ,अंजनी ,आर्या विजय अवारे ,कैथरिना नजारथ, नंदनी माधो प्रधान ,मुग्धा राजगुरू,एवं सौम्या पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ,सहायक कोच कुशल रजक, एवं मेनेजर फुलमत नेताम थी।टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर टीम उनके प्रशिक्षक को बधाईयाँ दी गई ।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading