शक्ति के अनुनय के विद्यार्थियों ने तो कमाल कर दिया- 20 विद्यार्थियों का संभाग स्तर पर कराटे में हुआ चयन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी सभी खिलाड़ियों को बधाई.अनुनय कान्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं से राष्ट्रीय स्तर पर करी है पहचान स्थापित

शक्ति के अनुनय के विद्यार्थियों ने तो कमाल कर दिया- 20 विद्यार्थियों का संभाग स्तर पर कराटे में हुआ चयन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी सभी खिलाड़ियों को बधाई.अनुनय कान्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं से राष्ट्रीय स्तर पर करी है पहचान स्थापित kshititech
अनुनय कान्वेंट स्कूल के सफल विद्यार्थी
शक्ति के अनुनय के विद्यार्थियों ने तो कमाल कर दिया- 20 विद्यार्थियों का संभाग स्तर पर कराटे में हुआ चयन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी सभी खिलाड़ियों को बधाई.अनुनय कान्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं से राष्ट्रीय स्तर पर करी है पहचान स्थापित kshititech
अनुनय कान्वेंट स्कूल के सफल विद्यार्थी

अनुनय के विद्यार्थियों ने तो कमाल कर दिया- 20 विद्यार्थियों का संभाग स्तर पर कराटे में हुआ चयन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी सभी खिलाड़ियों को बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के प्रतिष्ठित संस्थान अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतियोगिताओं में 81 विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर दिखाया दमखम, जिसमें से 29 ने संभाग के लिए चयनित हुए हैं।इस प्रकार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की खेल प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है एवं खेल के क्षेत्र में स्कूल ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। संभाग स्तर पर फुटबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में यशीस सिदार एवं धनेश्वर श्रीवास, शतरंज अंडर-19 बालक वर्ग में अहमद रजा, अंडर-19 बालिका वर्ग लिली पांडे एवं नेहा जायसवाल, कबड्डी अंडर-19 बालिका वर्ग में आभा यादव तथा बैडमिंटन में अंडर-19 बालक वर्ग हितेश दुबे, कान्हा सोनी एवं अंडर-17 बालिका वर्ग में आराध्या कुर्रे ने स्थान बनाया है

*कराते में विद्यालय की उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। इसमें एक साथ 20 लोगों का चयन संभाग स्तर पर हुआ है। बालिका वर्ग में अंडर-14 से छाया राठौर, दामिनी यादव एवं खुशबू यादव, अंडर-17 से जानवी सिदार, हर्षिका सिदार, धारा चंद्रा एवं गरिमा सिदार तथा अंडर-19 से लिपिका यादव एवं शैव्या पटेल चयनित हुई हैं। बालक वर्ग में अंडर-14 से सुदीप केवट, सिद्धांत देवांगन, वरुण श्रीवास, लक्ष्य देव बघेल, रॉबिन्सन तिर्की एवं तोसेन चौहान, अंडर-17 से प्रित्यूष कुमार, हेमंत साहू एवं गितेश सिदार तथा अंडर-19 से वासु यादव एवं आदित्य साहू ने संभाग स्तर में जगह बनाई है। इन विद्यार्थियों की सफलता ने विद्यालय की खेल उपलब्धियों को नई ऊंचाई दी है और सक्ती क्षेत्र में अनुनय कॉन्वेंट स्कूल की खेलों में अग्रणी पहचान को और मजबूत किया है। *जिला स्तर पर कबड्डी बालिका वर्ग में 9, खो-खो में बालिका वर्ग के 3 एवं बालक वर्ग के 12, बैडमिंटन में बालक वर्ग के 4 एवं बालिका वर्ग की 1, फुटबॉल में 6, शतरंज में बालक वर्ग के 9 एवं बालिका वर्ग की 7 तथा क्रिकेट में 7 विद्यार्थी शामिल रहे। कराते में बालिका वर्ग के 11 एवं बालक वर्ग के 12, कुल 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार विद्यालय के कुल 81 खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर निदेशक योगेश कुमार साहू ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतर अवसर और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय की खेल-केंद्रित सोच का परिणाम है*

विद्यालय के खेल शिक्षक मुरली देवांगन एवं सनी उरांव तथा कराते शिक्षक याशु गवेल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के परिवारजन ,संस्था संचालक एवं विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading