अशोक की पाती समाज बंधुओ के नाम-छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने करी अपील- अग्रवाल समाज के सभी कार्यक्रमों में अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी का करें आभार

अशोक की पाती समाज बंधुओ के नाम-छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने करी अपील- अग्रवाल समाज के सभी कार्यक्रमों में अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी का करें आभार kshititech

अशोक की पाती समाज बंधुओ के नाम-छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने करी अपील- अग्रवाल समाज के सभी कार्यक्रमों में अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी का करें आभार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की अग्रवाल सभाओं के सभी अध्यक्ष/सचिवअग्रवाल सभाएँ एवं संबद्ध संस्थाओं को एक पत्र प्रेषित किया है। पत्र में श्री अग्रवाल ने श्री अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करने का आग्रह किया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल ने कहा है कि अग्र महाकुंभ–2026, अंबिकापुर के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के मंच से माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा भगवान श्री अग्रसेन जी की जयंती पर छत्तीसगढ़ में शासकीय अवकाश घोषित करने की घोषणा हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और प्रसन्नता का विषय है।यह घोषणा हमारे आराध्य भगवान श्री अग्रसेन जी के प्रति सम्मान का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए छत्तीसगढ़ का अग्रवाल समाज माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता है।इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की ओर से प्रदेश की समस्त अग्रवाल सभाओं एवं संबद्ध संस्थाओं से मेरा विशेष आग्रह है

01. धन्यवाद प्रस्ताव पारित करें :अपनी संस्था/अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति औपचारिक धन्यवाद एवं आभार प्रस्ताव पारित करें।
02. लेटरहेड पर आभार-पत्र भेजें :अपनी सभा के अधिकृत लेटरहेड पर अध्यक्ष एवं सचिव/महामंत्री के हस्ताक्षर से मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद-पत्र प्रेषित करें तथा उसकी प्रति नीचे दिए गए ई-मेल पर भी भेजें—ई-मेल : cmcg@gov.in।Ccto: office-cm@cg.gov.in
cgpascg@gmail.com
03. अग्रसेन जयंती के आयोजनों में आभार प्रदर्शित करें :आगामी श्री अग्रसेन जयंती के पूर्व आयोजित कार्यक्रमों तथा जयंती समारोह के मुख्य पंडालों एवं प्रमुख आयोजन स्थलों पर माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बड़े एवं आकर्षक पोस्टर/बैनर/होर्डिंग लगवाएँ।इन पोस्टर एवं बैनरों में प्रमुख रूप से यह भाव प्रदर्शित हो.भगवान श्री अग्रसेन जयंती पर शासकीय अवकाश की घोषणा के लिए.माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का समस्त अग्रवाल समाज की ओर से हार्दिक आभार।साथ ही प्रत्येक सभा अपने अग्रवाल सभा/संस्था का नाम प्रमुखता से अंकित करे तथा अध्यक्ष, सचिव/महामंत्री एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के नाम भी आवश्यकतानुसार सम्मिलित करे।साथियों, यह केवल धन्यवाद देने की औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज की ओर से कृतज्ञता व्यक्त करने का सामूहिक भाव है। प्रदेश की प्रत्येक अग्रवाल सभा अपने-अपने नगर और क्षेत्र में इस भावना को व्यापक रूप से अभिव्यक्त करे, यही मेरा आप सभी से विशेष आग्रह है।आइए, भगवान श्री अग्रसेन जी के सम्मान में की गई इस घोषणा के प्रति पूरा अग्रवाल समाज एक स्वर में अपनी कृतज्ञता व्यक्त करे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading