महिला बाल विकास विभाग शक्ति परियोजना के अंतर्गत शक्ति शहरी सेक्टर के विभिन्न आंगनबाड़ी केदो में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम.जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने भी करी सहभागिता. वार्ड क्रमांक 16 में पूर्व पार्षद धनंजय नामदेव तो वहीं वार्ड क्रमांक 13 में अधिवक्ता चितरंजन पटेल रहे अतिथि के रूप में मौजूद




महिला बाल विकास विभाग शक्ति परियोजना के अंतर्गत शक्ति शहरी सेक्टर के विभिन्न आंगनबाड़ी केदो में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम.जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने भी करी सहभागिता. वार्ड क्रमांक 16 में पूर्व पार्षद धनंजय नामदेव तो वहीं वार्ड क्रमांक 13 में अधिवक्ता चितरंजन पटेल रहे अतिथि के रूप में मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिला प्रशासन के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना शक्ति के अंतर्गत सेक्टर शक्ति शहरी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में अग्रसेन वार्ड क्रमांक 13 के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें अधिवक्ता चितरंजय पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा, “ना ये धरती, ना ये आसमान चाहिए, ना कोई खुशियों की दुकान चाहिए, खुदा से छोटी सी ख्वाहिश है, इन बच्चों के चेहरों पर प्यारी सी मुस्कान चाहिए।” उन्होंने कहा कि ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को सेवा, पोषण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जनसंवाद के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार, समाज और आंगनबाड़ी केंद्रों की सामूहिक भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम के दौरान चितरंजय पटेल ने परिवार सहित आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ केक काटकर महामना पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। बच्चों के बीच केक वितरण और इस आत्मीय आयोजन से खुशी का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में उपस्थित बूथ अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने आंगनबाड़ी के बच्चों को निःशुल्क ड्रेस वितरित की। उन्होंने संकल्प लिया कि भविष्य में वे अपने एवं अपने परिजनों तथा इष्ट-मित्रों के जन्मदिन जैसे अवसरों को इन मासूम बच्चों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में मनाएंगे।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पद्मिनी चितरंजय पटेल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का परिचय कराया जाना चाहिए।महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक भावना नेताम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि मानिकपुरी ने आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी केंद्र की गतिविधियों में सहयोग एवं सहभागिता का आग्रह किया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशि एवं सहायिका लता सोनी को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग स्वयं एवं बच्चों के पोषण के लिए करने वाली माता वर्षा देवांगन तथा स्वस्थ शिशु को जन्म देने वाली माता रूपा यादव का भी अभिनंदन किया गया।
वहीं पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रभा बरेठ एवं वर्षा देवांगन को पपीता एवं नीम के पौधे भेंट किए गए। बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए तुलसी यादव, अंजली प्रधान एवं दीपिका सोनी को पंचतंत्र की कहानी की पुस्तकें प्रदान की गईं।अंग्रेजी में परिचय और पोयम सुनाकर बच्चों ने चौंकायाकार्यक्रम की खास बात यह रही कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने अतिथियों के सामने अंग्रेजी में अपना परिचय देने के साथ ही इंग्लिश पोयम भी सुनाई। बच्चों की प्रस्तुति देखकर उनके परिजनों एवं अतिथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के शैक्षणिक एवं भाषाई विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि यदि आंगनबाड़ी केंद्रों को समाज और परिवार का सहयोग मिले तो वे केवल पोषण वितरण के केंद्र न रहकर बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के प्रभावी केंद्र बन सकते हैं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 16 में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित
सक्ती- सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 25 सितंबर 2026 से प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में आज सक्ती नगर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित झुलकदम आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में वार्ड 16 के पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी आदित्य अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता कमल अग्रवाल एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीतेश्वरी देवांगन, सहायिका सुशीला पटेल, वार्ड 11 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चांदनी देवांगन, सहायिका उषा साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।आंगन मिलन सेवा’ का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से माताओं से संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ का प्रदर्शन कर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, स्वास्थ्य एवं पोषण विषयक चित्रकला, माताओं एवं सुपोषित बच्चों का सम्मान तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस दौरान ‘पोषण पेटी’ के माध्यम से चना, मूंग, दलिया, सत्तू, दाल सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों की जानकारी दी गई। पोषण पेटी का उद्देश्य जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, बच्चों में नाटापन एवं कम वजन की समस्या की रोकथाम तथा गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुपोषित परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झुलकदम वार्ड 16 की वय वंदन योजना एवं मातृवंदन योजना के हितग्राही सम्मानित महिलाएं नम्रता देवांगन उपस्थित रही







