उच्च शिक्षा अध्ययन संस्थान (IASE) बिलासपुर की नवपदस्थ प्राचार्य डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी का शिक्षक संघ ने किया आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन. शक्ति की पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रह चुकी है डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी




उच्च शिक्षा अध्ययन संस्थान (IASE) बिलासपुर की नवपदस्थ प्राचार्य डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी का शिक्षक संघ ने किया आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन. शक्ति की पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रह चुकी है डॉक्टर कुमुदिनी बाघ द्विवेदी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई जांजगीर-चांपा द्वारा उच्च शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर (IASE) में नवपदस्थ प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) कुमुदिनी रविन्द्र द्विवेदी का उनके चांपा स्थित निवास पर सौजन्य भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।स्वागत कार्यक्रम जिला मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन एवं जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जायसवाल के संयुक्त कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सौजन्य भेंट के दौरान जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जायसवाल ने उपस्थित संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया।
महासमुंद में उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति के लिए श्रीमती आशा किरण पाण्डेय का सम्मान
इस अवसर पर महासमुंद में आयोजित प्रांतीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में माननीय शिक्षा मंत्री एवं मंचस्थ अतिथियों के समक्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ पर उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति देने वाली श्रीमती आशा किरण पाण्डेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।उच्च शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर के नव पदस्थ प्राचार्य डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी के हाथों उन्हें प्रमाण-पत्र एवं कौशेय वस्त्र प्रदान किया गया, वहीं छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा कौशेय वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती तथा नवपदस्थ आईएएससी के प्राचार्य डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा की गई आत्मीय सौजन्य भेंट और अभिनंदन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संघ की संगठनात्मक गतिविधियों तथा शिक्षक हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष डॉ रविन्द्र द्विवेदी,प्रांतीय मंत्री डॉ. भुवनेश्वर देवांगन, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र जायसवाल, जिला सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी, जिला प्रतिनिधि प्रदीप श्रीवास, राजेश सोनी, श्रीमती सरोजिनी सोनी, नाजनीन खान, श्रीमती आशा किरण पाण्डेय, अमिता सावरकर सहित छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।







