प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह-10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का 6 जून को होगा सम्मान समारोह, लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित है कार्यक्रम। वरिष्ठ पत्रकार राजेश माखीजा ने दी जानकारी





10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं का 6 जून को होगा सम्मान समारोह, लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित है कार्यक्रम। वरिष्ठ पत्रकार राजेश माखीजा ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा सर्व सहयोग से 6 जून 2026 दिन- शनिवार को शाम 6:00 बजे से छत्तीसगढ़ की न्याय धानी बिलासपुर शहर के लखीराम ऑडिटोरियम में 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 80% से अधिक अर्जित करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए पेजा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं राजा साहब न्यूज़ के संपादक वरिष्ठ पत्रकार राजेश माखीजा बिलासपुर ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विभिन्न स्थानों से विद्यार्थी शामिल होंगे तथा आगंतुक प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है। तथा इस मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ की दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी में संपन्न होगा. जिसमें प्रमुख रूप से पेज़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा लखनऊ। राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार गुप्ता देहरादून उत्तराखंड। एवं पेजा के प्रदेश महासचिव कुलवंत सिंह सलूजा चांपा भी इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार माखीजा ने सभी गणमान्य नागरिकों को भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है







